Dabangg 4: हो जाइए तैयार! अरबाज खान ने किया 'दबंग 4' को लेकर ये इशारा, बोले- 'मैं और सलमान जल्द ही...'
अरबाज खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान की 'दबंग 4' को लेकर कई खुलासे किए हैं। अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही अपने भाई सलमान खान के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं।
Dabangg 4: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग के पहले पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया जिसके बाद इसके लगातार सीक्वल रिलीज हुए। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट यानी दबंग-3 फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाया। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि इसका चौथा पार्ट कब रिलीज होगा। अब इसको लेकर फिल्म के सलमान के भाई एक्टर-डारेक्टर अरबाज खान ने फैंस के लिए गुड न्यूज दी है।

दबंग 4 को लेकर अरबाज खान का बड़ा खुलासा
अरबाज खान इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस वेब सीरीज के प्रमोशन में एक्टर इन दिनों काफी बिजी हैं। तनाव वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान दबंग-4 को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने पिंकविला से बातचीत के दौरान बताया कि वह जल्द ही अपने भाई सलमान खान के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
जल्द सलमान खान के साथ करेंगे काम
अरबाज खान ने कहा कि, 'मैं और सलमान खान हम दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर इन दिनों काफी व्यस्त हैं। फिल्म दबंग 4 हमारी पाइपलाइन में है। दबंग 4 पर काम करना हम जल्द ही शुरू करेंगे। ये प्रोजेक्ट हम दोनों के बेहद करीब है। हम इस प्रोजेक्ट पर बड़े प्यार और लगन के साथ काम करने वाले हैं। हम जनता के हिसाब से फिल्म को बनाना चाहते हैं। हम दोनों ही ये चाहते हैं कि दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी में कुछ ऐसा मिले जिसकी वह लंबे समय उम्मीद कर रहे थे।'
अरबाज खान का वर्कफ्रंट
अरबाज खान अपनी अपकमिंग वेब सीरीज तनाव में दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ मानव विज, रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा और जरीना वहाब सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ये वेब सीरीज इजरायली शो 'फौदा' का हिंदी रीमेक है। यह 11 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications