शादी के तुरंत बाद ये कैसे कपड़ों में नजर आईं अरबाज खान की नई पत्नी शूरा, ड्रेस को देख लोगों ने कही ऐसी बात
Arbaaz khan-Shura Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान ने गत 24 दिसंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। अरबाज खान ने अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर निकाह सेरेमनी का आयोजन किया था। शादी की तस्वीरों में अरबाज खान और उनकी नई दुल्हन शूरा की जोड़ी बहुत ही खूबसबरत लग रही थी। वहीं अब शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है।
निकाह के बाद अरबाज-शूरा की पहली फोटो
अरबाज खान और शूरा खान के करीबी दोस्त कुमोद राणे ने सोशल मीडिया पर इस कपल की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये फोटो कपल के निकाह के बाद की है जहां अरबाज और शूरा अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जहां अरबाज खान कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उनकी नई नवेली दुल्हन वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं।

नई दुल्हन को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात
वहीं शादी के तुरंत बाद शूरा खान के बोल्ड ड्रेस को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग उनकी बोल्ड तस्वीर पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- दुल्हन खुश नहीं लग रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- दुल्हन कोई खास तो नहीं लग रही। मलाइका अरोड़ा में क्या कमी थी। ये कौन सी शरीफ है। शादी के बाद ऐसे कपड़े।
अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा के साथ की शादी
आपको बता दें कि शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के 6 साल बाद अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी की है। शूरा खान अपने पति अरबाज खान से करीब 21 साल छोटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications