पापा की शादी होते ही बढ़ीं अरहान खान की मुश्किलें, आखिर अऱबाज के बेटे पर क्यों हो रही कार्रवाई की मांग?

Malaik Arora son Arhaan Khan Video: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। जबसे पापा अरबाज की शादी हुई है, अरहान भी चर्चा में बने हुए हैं। अब एक बार फिर अरहान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हाल ही में अरहान खान का वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद लोग उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। आखिर अरहान ने ऐसा क्या किया कि उनके खिलाफ लोग कार्रवाई की बात करने लगे, चलिये आपको बताते हैं।

Arbaaz Khan

दरअसल, अरहान खान स्कूटर में एक शख्स के साथ नजर आए। उनके बगल में एक कार भी नजर आ रही थी। अरहान कार में बैठे ड्राइवर से कैमरा लेते हैं और पैपराजी और सामने से जा रहे लोगों को ही शूट करने लगते हैं। इस दौरान जो बात लोगों ने नोटिस की थी, वो ये कि अरहान ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

अरहान ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था और साथ ही वे ट्रैफिक में भी अड़चन डाल रहे थे। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया है। इतना ही नहीं कई लोग तो अरहान की इस हरकत को देखने के बाद उन्हें सलमान खान से भी कंपेयर कर रहे हैं।

बात करें अरहान की पर्सनल लाइफ की तो इन दिनों अरहान कुछ अफवाहों से भी घिरे हुए हैं। दरअसल, वे सीक्रेट डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। इधर दूसरी तरफ हाल ही में उनके पिता अरबाज खान की शादी हुई है। बेटे अरहान भी पापा की शादी में नजर आए थे। पिता की शादी अटेंड करते हुए अऱहान के चेहरे पर दिख रही खुशी देखने के बाद लोगों ने कयास लगा लिए कि अरहान का अपने पापा के साथ कितना अच्छा बॉन्ड है।

वहीं अरहान की मां मलाइका की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा को भी अरबाज की शादी के बाद काफी बार स्पॉट किया गया। मलाइका हाल ही में न्यू ईयर पार्टी में भी दिखीं थीं। जहां उन्हें देखकर लोगों के होश ही उड़ गए। एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही थीं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+