अब अरबाज खान जैसा पार्टनर नहीं चाहती जॉर्जिया एंड्रियानी? एक्ट्रेस बोलीं- 'उसका इंडस्ट्री से कोई...'
Giorgia Andriani Future Partner: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और एक्टर अरबाज खान की लव लाइफ हमेशा से काफी चर्चा में रही है। मलाइका से हुए तलाक के बाद उनकी लाइफ में मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी आईं और दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। लेकिन पिछले साल 2022 में ही दोनों अलग हो गए। अब अरबाज खान की शादी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से हो गई।
अरबाज खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। 56 साल की उम्र में उन्होंने शूरा खान संग सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। हर किसी को उम्मीद थी कि वह जॉर्जिया के साथ घर बसाएंगे हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। अरबाज की दूसरी शादी के बीच अब जॉर्जिया का एक वीडियो सामने आया है।

जॉर्जिया एंड्रियानी का ये वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह अपने फ्यूचर पार्टनर के बारे में बताती हुई नजर आईं। जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया कि, ''सबसे पहली और बड़ी बात उसका फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं होना चाहिए। वह सिंपल लड़का होना चाहिए जिसका ग्लैमर की दुनिया से कोई लेना देना ना हो।"
जॉर्जिया एंड्रियानी ने आगे अपने होने वाले पार्टनर की खूबी के बारे में बताया कि, वह मुझे खूब सारा प्यार करे और हमेशा मेरा ख्याल रखे। बस यही कुछ खूबियां हैं, जो मैं अपने फ्यूचर पार्टनर में तलाशती हूं और उम्मीद करती हूं कि ऐसा ही मिले।'' बता दें कि अरबाज खान से अलग होने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी की लाइफ में फिलहाल कोई नहीं है और वह सिंगल हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान संग हुए ब्रेकअप पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था कि हम दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं और ऐसे में इस रिश्ते को लाइफ टाइम साथ रखना काफी मुश्किल है। बता दें कि, जॉर्जिया से अलग होने के बाद अरबाज खान की जिंदगी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान आईं। जिससे 24 दिसंबर को उन्होंने सीक्रेट वेडिंग की। कपल की शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications