56 साल के अरबाज खान को तीसरी बार हुआ प्यार? जॉर्जिया के बाद अब इस हसीना को कर रहे डेट!
Arbaaz Khan New Girlfriend Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने मीडिया के सामने ब्रेकअप को कंफर्म किया था। इन सबके बीच अरबाज खान की लाइफ में तीसरी बार प्यार की एंट्री हो गई है।
अरबाज खान की शादी बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में हुई थी। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। लेकिन बाद में साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अरबाज खान की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। साल 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की अफवाहें पिछले साल 2022 से चर्चा में हैं। अब हाल ही में जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह आज भी अरबाज को मिस करती हैं लेकिन दोनों काफी अलग थे और ऐसे में इस रिश्ते को आगे ले जाना काफी मुश्किल था। इस बीच एक खबर आई है कि अरबाज खान को तीसरी बार फिर से प्यार हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अऱबाज खान के करीबी ने जानकारी दी है कि वह फिलहाल मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अरबाज शूरा को लेकर काफी सीरियस हैं और दोनों जल्द ही शादी करने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि इस पर अरबाज की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान और शूरा खान की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। जो कि अगले साल रिलीज होगी। शूरा को इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री रवीना टंडन भी फॉलो करती हैं। अरबाज औऱ शूरा के इस रिश्ते के बारे में उनके परिवार को पता है। कहा जा रहा है कि वह अपनी शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications