क्या एआर रहमान म्यूजिक इंडस्ट्री से ले रहे हैं ब्रेक? क्या तलाक के बाद लिया बड़ा फैसला? बेटी ने बताया सच
AR Rahman News: ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान ने हाल ही में अपनी 29 साल की शादी तोड़ ली है। खबर है कि एआर रहमान औ उनकी प्तनी सायरा बानो ने एक दूसरे को तलाक दे दिया है। अब कहा जा रहा है कि तलाक के बाद सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक ले रहे हैं।
क्या म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं एआर रहमान?
आपको बता दें कि एआर रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी शानदार म्यूजिक के फैंस देश-विदेश में मौजूद हैं। एआर रहमान के म्यूजिक की पूरी दुनिया दीवानी है। ऐसे में म्यूजिक से ब्रेक लेने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

परिवार ने इन अफवाहों को निराधार बताया
वहीं एआर रहमान की बेटी खतीजा ने इस मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई लोगों के सामने रखी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर एआर रहमान म्यूजिक इंडस्ट्री से एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए परिवार ने इन अफवाहों को निराधार बताया है।
एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा ने बताया सच
एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- कृपया ऐसी बेकार की अफवाहें फैलाना बंद करें। खतीजा ने इन अफवाहों को फैलाने के मकसद पर सवाल उठाया और स्पष्ट किया है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। खतीजा के बयान ने एआर रहमान के अपने काम के प्रति समर्पण की पुष्टि की और म्यूजिक के प्रति उनके समर्पण की याद भी दिलाई है।
एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक
आपको बता दें कि नवंबर 2024 में ही एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से 29 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया था। उनके इस फैसले से लोग हैरान हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की वजह उनके रिश्ते में आया इमोशनल स्ट्रेस बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications