Zakir Hussain के निधन से सहम गए एआर रहमान, अब नहीं पूरा हो पाएगा उनका सपना, बोले-'अफसोस हो रहा है'
Zakir Hussain Death: महान तबला उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं संगीतकार ए.आर. रहमान ने भी उस्ताद ज़ाकिर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जाकिर हुसैन ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। जिसके बाद बॉलीवुड सितारे सदमे में हैं। अब मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि और बताया कि वह जाकिर के साथ एक प्रोजेक्ट का प्लान कर रहे थे लेकिन अब ये सपना हमेशा के लिए अधूरा रह जाएगा।

एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर जाकिर हुसैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ज़ाकिर भाई एक प्रेरणा थे, एक विशाल व्यक्तित्व जिन्होंने तबला को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका नुकसान हमारे लिए अपूरणीय है।"
एआर रहमान ने यह भी साझा किया कि वे एक साथ एक एलबम पर काम करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने लिखा, "मुझे अफसोस है कि हम जितना एक साथ काम कर सकते थे, उतना नहीं कर पाए, हालांकि हम एक एलबम पर काम करने की योजना बना रहे थे। आप सच में याद आएंगे। भगवान उनके परिवार और उनके अनगिनत छात्रों को इस भारी नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। #ZakirHussain"
Inna lillahi wa inna ilayhi rajiun.
— A.R.Rahman (@arrahman) December 16, 2024
Zakir Bhai was an inspiration, a towering personality who elevated the tabla to global acclaim 🌟🌍. His loss is immeasurable for all of us. I regret not being able to collaborate with him as much as we did decades ago, though we had planned…
बता दें कि, ज़ाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (एक दीर्घकालिक फेफड़ों की बीमारी) से जूझ रहे थे। उनका पिछले दो हफ्तों से इलाज चल रहा था और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में तबला वादक ने अंतिम सांस ली।उन्होंने 73 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल इस खबर से उनके परिवार वाले सदमे में हैं। जाकिर हुसैन ने तबला वादक होकर ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाई थी। संगीत के अलावा वह शानदार अभिनेता भी रहे हैं। उन्होंने शबाना आजमी के साथ फिल्म साज में काम किया है।
ये भी पढ़ें: Zakir Hussain के निधन से गम में पूरा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत समेत अन्य सितारे हुए भावुक












Click it and Unblock the Notifications