एआर रहमान ने शादी से पहले अपनी दुल्हन के लिए रखी थी ये 3 शर्तें, मां ने ढूंढी थी ऐसी बहू

AR Rahman Divorce: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के लगभग 29 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। तलाक की इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

एआर रहमान और सायरा बानो की शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की इस जोड़ी ने 12 मार्च 1995 को चेन्नई में शादी की थी और इनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। आपको बता दें कि एआर रहमान ने सायरा बानो से अरेंज मैरिज की थी और शादी से पहले अपनी दुल्हन के लिए उन्होंने तीन शर्तें भी रखी थीं।

AR Rahman Divorce

एआर रहमान की मां ने चुनी थी बेटे के लिए दुल्हन
सिमी ग्रेवाल के साथ उनके टॉक शो में बातचीत के दौरान एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने उनके लाइफ पार्टनर को चुनने में अहम रोल निभाया था। सिंगर ने बताया था कि उनके पास अपनी दुल्हन की तलाश करने के लिए न तो टाइम था और न ही एनर्जी थी।

'मेरे पास दुल्हन ढूंढने का समय नहीं था'
शो में एआर रहमान ने कहा था- ईमानदारी से कहूं तो, मेरे पास दुल्हन ढूंढने का समय नहीं था। मैं कई फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाने में बिजी था। लेकिन, मुझे पता था कि ये मेरे लिए शादी करने का सही समय है। मैं 27 साल का था और मैंने अपनी मां से कहा था कि मेरे लिए दुल्हन ढूंढो।

दुल्हन के लिए एआर रहमान ने रखी थी 3 शर्तें
एआर रहमान ने अपनी मां को अपने लिए दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने शादी के लिए तीन शर्तें भी रखी थीं। एआर रहमान ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनकी दुल्हन खूबसूरत हो, पढ़ी लिखी हो और साथ ही दयालु भी हो। वहीं सिंगर की मां को ये तीनों गुण सायरा बानों में नजर आए थे।

'मां और बहन ने पहली बार सायरा को देखा था'
एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां और बहन ने सायरा को पहली बार चेन्नई में सूफी संत मोती बाबा की दरगाह पर देखा था। एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां सायरा या उनके परिवार को नहीं जानती थीं लेकिन दरगाह से सिर्फ 5 घर दूर सायरा का घर था। सिंगर की मां उनके घर गईं और शादी की बात की थी।

गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं सायरा बानो
आपको बता दें कि एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो गुजरात के कच्छ से हैं। उनके पिता साउदी एयरलाइन्स और इंडियन एयरलाइन्स में पायलट थे। वहीं एआर रहमान की मां ने पहले सायरा की छोटी बहन मेहर से बेटे के रिश्ते की बात चलाई थी। हालांकि बाद में उन्हें सायरा का स्वभाव काफी पसंद आया था और उन्होंने एआर रहमान के लिए सायरा को चुन लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+