तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ AR Rahman का ऐसा कमेंट, पत्नी सायरा बानो के लिए कही थी ऐसी बात

AR Rahman Divorce: मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा की है। गत 19 नवंबर 2024 (मंगलवार) रात को एक बयान के जरिए एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक
सायरा बानो ने बताया है कि भावनात्मक तनाव के लंबे दौर के बाद वह अपने पति एआर रहमान से अलग होने जा रही हैं। सायरा ने अपने बयान में कहा है कि वह अपने पति एआर रहमान से बहुत प्यार करती हैं लेकिन उनके रिश्ते में आने वाली चुनौतियों को उन्होंने स्वीकार किया, जिसके बाद अलग होना ही एकमात्र विकल्प बन गया था।

AR Rahman Divorce

एआर रहमान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल
तलाक की खबरों के बीच एआर रहमान का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सिंगर अपनी पत्नि सायरा बानों के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया था कि कैसे उनकी मां और बहन ने उनकी शादी में मैचमेकर की भूमिका निभाई थी।

1995 में हुई थी एआर रहमान और सायरा की शादी
एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने सायरा बानो के साथ उनकी शादी तय की थी। सिंगर की मां और बहन ने सायरा को पहली बार चेन्नई में सूफी संत मोती बाबा की दरगाह पर देखा था। एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां सायरा या उनके परिवार को नहीं जानती थीं लेकिन दरगाह से सिर्फ 5 घर दूर सायरा का घर था। सिंगर की मां उनके घर गईं और शादी की बात की थी। इसके बाद साल 1995 में दोनों की शादी हुई थी।

'मैं लड़कियों से ज्यादा बात नहीं करता था'
एआर रहमान ने नसरीन मुन्नी कबीर को बताया था- 1994 में, जब मैं लगभग 27 साल का था, मैंने फैसला किया कि अब शादी करने का समय आ गया है। किसी कारण से, मैं बूढ़ा महसूस करने लगा था। मैं हमेशा बहुत शर्मीला था और लड़कियों से ज्यादा बात नहीं करता था। जब हम साथ काम करते थे, तो मैं अपने स्टूडियो में कई युवा महिला सिंगरों से मिलता था।

'मेरे मन में महिलाओं के लिए बहुत सम्मान था'
एआर रहमान ने आगे कहा था- मेरे मन में महिलाओं के लिए बहुत सम्मान था। लेकिन मैंने कभी किसी लड़की को ये सोचकर नहीं देखा कि वह एक दिन मेरी पत्नी बन सकती है। मेरे पास लड़कियों के बारे में सोचने का समय नहीं था। मैं बस काम करता रहता था।

सिंगर ने कहा था- सायरा सुंदर और सौम्य थी
सायरा बानो के बारे में उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर एआर रहमान ने कहा, था- सायरा सुंदर और सौम्य थी। हम पहली बार 6 जनवरी 1995 को मेरे 28वें जन्मदिन पर मिले थे। ये एक छोटी सी मुलाकात थी। उसके बाद हम ज्यादातर फोन पर ही बात करते थे।

'सायरा बानो बहुत शांत रहती थी'
एआर रहमान ने कहा- सायरा अच्छी अंग्रेजी बोलती है और मैंने उससे अंग्रेजी में पूछा था कि क्या वह मुझसे शादी करना चाहती है। उन दिनों सायरा बहुत शांत रहती थी लेकिन अब वह बिल्कुल भी शांत नहीं है। ये इंटरव्यू मूल रूप से नसरीन की किताब, 'एआर रहमान: द स्पिरिट ऑफ म्यूजिक' में प्रकाशित हुआ था।

एआर रहमान और सायरा बानो का रिश्ता
जानकारी के अनुसार एआर रहमान और सायरा बानो ने 12 मार्च 1995 को चेन्नई में शादी की थी। अपनी शादी के दिन को याद करते हुए सिंगर ने कहा था- सायरा और मेरी शादी 1995 को चेन्नई में हुई थी। उसी बिल्डिंग में जहां मैंने साल 2006 में एएम स्टूडियो खोला था। मेरी शादी के दिन मेरे चेहरे पर एक स्थायी मुस्कान थी और उन तीन घंटों के अंत में, मुझे याद है कि मेरे चेहरे की हर मांसपेशी में दर्द हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+