AR Rahman के सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए आखिर क्या थी दिक्कत?
A.R Rahman Admitted In Hospital: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। सिंगर को अचानक सीने में दर्द हुआ जिसके कारण उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। रहमान के कई जरूरी टेस्ट, जैसे ईसीजी (ECG) और इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) किए जा रहे हैं। फिलहाल, उनकी सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर को 16 मार्च की सुबह 7.30 बजे भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर और अस्पताल से घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि एआर रहमान को पानी की कमी की समस्या थी।

बता दें कि, इससे पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी वकील वंदना शाह ने जानकारी दी थी कि, सायरा बानो की सर्जरी हुई है। बयान के कहा गया था कि, "कुछ दिनों पहले, सायरा रहमान को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी सर्जरी हुई। इस समय उनका पूरा ध्यान अपनी सेहत पर है और वह जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं।"
इन फिल्मों के लिए दिया था संगीत
हाल ही में, ए आर रहमान ने हिंदी फिल्म 'छावा' के लिए संगीत दिया था, जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इसके अलावा, रहमान ने 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म का भी म्यूजिक कंपोज किया, जो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया, जबकि परिणीति चोपड़ा ने उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत का रोल किया।
यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर ए आर रहमान के संगीत को बहुत पसंद किया गया। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया था। कपल ने शादी के 29 साल बाद ये फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: AR Rahman और मोहिनी डे के बीच कैसा है रिश्ता? अब खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'वो मेरे लिए हमेशा...'












Click it and Unblock the Notifications