जब अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ की घटिया हरकत, होटल बोलकर एक्ट्रेस को भेज दिया इस जगह, फिर जो हुआ

April Fool Day 2024: 1 अप्रैल के दिन लोग अक्सर एक दूसरे के साथ जबरदस्त प्रैंक करते हैं। इस दिन ऐसा हंसी मजाक किया जाता है जिसे लोग गलती से रियल समझ लेते हैं और उनका बेवकूफ बन जाता है। ऐसा ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी एक दूसरे के साथ कई बार प्रैंक्स किए हैं।

वैसे तो बॉलीवुड की फेमस जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन असल में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। जिसका सबूत कई इवेंट्स में देखने को मिला। क्या आप जानते हैं कि एक बार अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ जबरदस्त प्रैंक किया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस को शर्मिंदा महसूस हुआ था।

Abhishek Bachchan

दरअसल, फिल्म 'खेलें हम जी जान से के म्यूजिक लॉन्च के बाद अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ भद्दा मजाक किया था। एक्टर ऐश्वर्या को होटल के कमरे में लेकर गए थे। लेकिन वह झूठ बोलकर उन्हें पुरुषों के शौचालय में ले गए। जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी शर्मिदा होना पड़ा था।

अजय देवगन ने हलवे में डाली लाल मिर्च
इस लिस्ट में अक्षय कुमार और अजय देवगन भी हैं। दरअसल, 'सन ऑफ सरदार' के सेट ने सबके साथ एक बड़ा मजाक किया था। उन्होंने गाजर के हलवे में खूब सारी लाल मिर्च डालकर सबको खिलाया था। लेकिन मिर्च खाकर सबकी हालत खराब हो गई थी। ये अजय देवगन का अब तक का सबसे बड़ा मजाक था।

जब आमिर ने रवीना को बनाया था बेवकूफ
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान सेट पर सबके साथ काम के अलावा खूब मस्ती भी करते हैं। एक बार उन्होंने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर रवीना टंडन के साथ जबरदस्त प्रैंक किया था। एक्टर ने उन पर गर्म चाय गिराने का नाटक किया था। इसकी वजह से रवीना टंडन बुरी तरह डर गई थीं। लेकिन जब उन्होंने देखा कि उन पर चाय नहीं गिरी तो एक्ट्रेस जोर से हंसने लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+