मलाइका अरोड़ा को छोड़ अर्जुन कपूर ने किसके साथ मनाया क्रिसमस? क्या दोनों के बीच हुई अनबन?
Arjun Kapoor Christmas: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान ने गत 24 दिसंबर 2023 को ही अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। इसके बाद से ही लोग मलाइका अरोड़ा और उनके पूर्व पति अरबाज खान को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का क्रिसमस
आपको बता देंकि जिस समय अरबाज खान अपनी बहन अर्पिता के घर पर अपनी निकाह सेरेमनी में इन्जॉय कर रहे थे, उस समय उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा मुंबई में ही क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थीं। हालांकि मलाइका अरोड़ा इस खास दिन पर थोड़ी सी उदास नजर आई थीं और लोगों ने उसे अरबाज की शादी से जोड़ दिया।

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ नहीं मनाया क्रिसमस
अब मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को छोड़ किसी और के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
बहन अंशुला के साथ नजर आए अर्जुन
खबर है कि अर्जुन कपूर इस समय अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ लंदन में मौजूद हैं और भाई-बहन की इस जोड़ी ने इस बार साथ में अपना क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। कहा जा रहा है कि अर्जुन खासतौर पर अपनी बहन अंशुला के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए लंदन गए हैं और दोनों वहीं पर क्रिसमस के दिन को इन्जॉय करते नजर आए।
अर्जुन और अंशुला ने कार्निवल में लिया हिस्सा
अर्जुन कपूर की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह अपनी बहन के साथ लंदन के क्रिसमस कार्निवल में शामिल हुए थे। दोनों ने इस कार्निवल में जमकर मस्ती की और खूब खाया-पिया। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीचमें अर्जुन के मलाइका से अलग होने की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन बाद में ये खबर सिर्फ अफवाह साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications