अर्जुन कपूर के अलावा कौन भेज रहा मलाइका अरोड़ा को महंगे तोहफे? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

मलाइका अरोड़ा की बॉन्डिंग जितनी अर्जुन कपूर से है उतनी ही उनके परिवार से भी है। खुद अंशुला कपूर ने उन्हें कुछ सुनहरे गिफ्ट दिए जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते रहते हैं। दोनों को एकसाथ कई बार साथ में देखा गया है फिर चाहे वह कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर यूरोप की सड़कें। दोनों ही अपना रिश्ता सार्वजनिक करने से कभी नहीं शर्माते।

मलाइका अरोड़ा को कौन भेज रहा महंगे गिफ्ट?

मलाइका अरोड़ा को कौन भेज रहा महंगे गिफ्ट?

मलाइका अरोड़ा की जितनी अच्छी बॉन्डिंग अर्जुन कपूर से उतनी ही शायद किसी से होगी। लेकिन इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बाद इस जोड़ी के फैंस भी हैरान हो जाएंगे। जी हां सभी को मालूम है कि देश में फेस्टिव शुरू हो चुका है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के बजाय कोई और महंगे गिफ्ट भेज रहा है। अब ये कौन है चलिए हम आपको बताते हैं।

अर्जुन कपूर से है खास कनेक्शन

अर्जुन कपूर से है खास कनेक्शन

मलाइका अरोड़ा की जितनी अच्छी बॉन्डिंग अर्जुन कपूर के साथ है उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग उनके परिवार के साथ भी है। ऐसे में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने फेस्टिव सीजन के मौके पर दोनों के लिए एक खास तोहफा भेजा है। जिसकी फोटो खुद मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने इन सभी गिफ्ट की एक साथ फोटो शेयर की है और अंशुला को थैंक्यू कहा है। मलाइका ने इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "त्योहारों के मौसम में प्रवेश करने का सही तरीका। धन्यवाद अंशुला कपूर"। बता दें कि इससे पहले भी अंशुला ने कई बार मलाइका को गिफ्ट भेजे हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

मलाइका अरोड़ा ने की अर्जुन कपूर की तारीफ

मलाइका अरोड़ा ने की अर्जुन कपूर की तारीफ

बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपना बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड बताया था। मलाइका ने कहा था कि, "मेरा बॉन्ड उनके साथ कैसा है, ये इस तरह ही नहीं है। अर्जुन मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। अपने बेस्ट फ्रेंड को प्यार करना और उसके साथ प्यार में पड़ना उतना ही जरूरी है। अर्जुन मुझे समझता है। हम एक-दूसरे के चीयरलीडर्स भी हैं"।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+