साल 2026 में अगस्त्य नंदा के अलावा इन 5 नए चेहरों का होगा बॉलीवुड डेब्यू, दो हैं साउथ की हसीना
साल 2026 ने बॉलीवुड के लिए शानदार और इमोशनल शुरुआत की है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने आज रिलीज़ हुई फिल्म 'इक्कीस' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता पर आधारित है। सच्ची घटना से प्रेरित यह वॉर ड्रामा अपनी मजबूत कहानी और प्रभावशाली अभिनय के चलते दर्शकों से सराहना बटोर रही है।

स्टार किड्स और फ्रेश टैलेंट का साल
'इक्कीस' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 2026 में उभरने वाले नए चेहरों की झलक भी है। इस साल बॉलीवुड में कई स्टार किड्स और फ्रेश टैलेंट अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जैसे नाम पहले से ही चर्चा में हैं, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
यशवर्धन आहूजा की लव स्टोरी से एंट्री
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक साई राजेश कर रहे हैं। इमोशनल और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले साई राजेश के साथ यशवर्धन की यह पहली फिल्म उनके करियर की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।
'बॉर्डर 2' से मेधा राणा का डेब्यू
साल की सबसे बड़ी वॉर फिल्मों में शामिल 'बॉर्डर 2' भी एक नए चेहरे को लॉन्च करेगी। इस फिल्म के जरिए मेधा राणा बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों के बीच मेधा की मौजूदगी खास मानी जा रही है। इससे पहले वह वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' में नजर आ चुकी हैं।
साई पल्लवी की 'रामायण' से हिंदी शुरुआत
साउथ इंडियन की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी भी 2026 में बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। नितेश तिवारी की भव्य फिल्म 'रामायण' में वह माता सीता की भूमिका निभाएंगी। रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।
श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की नई जोड़ी
साउथ की चर्चित अभिनेत्री श्रीलीला भी हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। वह अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म बॉलीवुड को एक और नया और फ्रेश चेहरा देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications