Aparna Nair: मौत से थोड़ी देर पहले अपर्णा नायर ने मां को किया था वीडियो कॉल, पति के बारे में बताई थी ऐसी बात
Aparna Nair Death Case: कुछ दिनों पहले ही मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत की खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस अपने घर पर मृत पाई गई थीं। मौत के समय वह तिरुवनंतपुरम में रह रही थीं। इस घटना के बाद पुलिस ने सबके बयान दर्ज किए हैं और बारीकी से मामले की जांच की जा रही है। अब इस केस में एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबर है कि दिवंगत एक्ट्रेस अर्पणा नायर की मां बीना ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मां ने दामाद पर लगाया सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
दिवंगत एक्ट्रेस अर्पणा नायर की मां बीना ने अपनी मृत बेटी के पति संजीत पर सुसाइड के लिए उकसाने का दावा किया है। एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया है कि संजीत ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और वह ही उनकी बेटी के मौत का मुख्य कारण है। मनोरमा न्यूज के अनुसार दिवंगत एक्ट्रेस ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करने के ठीक बाद ही ये बड़ा कदम उठाया था।

अपर्णा ने मौत से पहले मां को किया था वीडियो कॉल
ने वहीं इस मामले में एक्ट्रेस अपर्णा की मां बीना ने कहा है- वीडियो कॉल पर बेटी अपर्णा ने कहा था कि वह अब पति संजीत की मानसिक प्रताड़ना को बिल्कुल सहन नहीं करेगी। मां ने आगे कहा- सिर्फ अपर्णा और संजीत ही जानते हैं कि उनके बीच क्या-क्या हुआ था। अपर्णा ने मुझे गत 1 सितंबर 2023 (शुक्रवार) को सुबह कॉल किया था और बताया था कि वो जा रही है।
अपर्णा की मां ने कहा- संजीत ने मेरी बेटी को मार दिया
दिवंगत एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मां ने आगे बताया- मैंने तुरंत संजीत को कॉल किया कि वो इस बात का पता करे कि अपर्णा सुरक्षित है या नहीं। मैंने उससे कहा था कि वो दरवाजा तोड़कर अंदर जाए और उसे कोई गलत कदम उठाने से रोके। लेकिन संजीत ने मेरी एक नहीं सुनी। संजीत आधे घंटे बाद अपर्णा के रूम में गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने ये भी कहा कि इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। दोनों के बीच कई तरह की परेशानियां थीं।
अर्पणा नायर अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अर्पणा नायर तिरुवनंतपुरम के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। अपार्टमेंट के अंदर एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। जानकारी के अनुसार अपर्णा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने रिश्तेदारों और परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। खबर है कि मौत से कुछ समय पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं, जिसमें उन्होंने ज्यादातर अपने पति और बच्चों की फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications