'लोग मुझे हर जगह छू रहे थे, खींच रहे थे, सिगरेट से जलाया', फेमस एक्ट्रेस संग सरेआम क्या हुआ? बताई आपबीती

Apara Mehta: टीवी के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की पॉपुलर एक्ट्रेस अपरा मेहता इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो के जबरदस्त हिट होने होते ही उन्हें कुछ इस तरह की फैन फॉलोइंग का अनुभव हुआ, जो किसी ने सोचा भी नहीं था।

अपरा मेहता का शॉकिंग खुलासा
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपरा मेहता ने बताया कि कैसे कोलकाता में एक अपीयरेंस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी और स्थिति खतरनाक हो गई थी। अपरा मेहता ने कहा- उस वक्त 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो का दबदबा था और मेरा गुजराती नाटक कोलकाता में होता था। कला मंदिर में इसके पांच शो होते थे। पूरा हॉल भरा हुआ था। जैसे ही मैं अंदर आई, मुझे देखते ही 8000 डांडिया उछल पड़े थे। लोगों ने मुझे जिस तरह से घेर लिया था, वो देखने लायक था।

Apara Mehta

'लोग मुझे छू रहे थे-खींच रहे थे, सिगरेट से जला दिया'

-अपरा मेहता ने आगे कहा- मुझे खींचकर पोर्डियम पर ले जाया गया। लोग मुझे छू रहे थे, खींच रहे थे और धक्का दे रहे थे। मैंने उनसे हाथ मिलाना शुरू किया, तो किसी ने मेरी हीरे की अंगूठी खींच ली, किसी ने मुझे सिगरेट से जला दिया।

-एक्ट्रेस ने कहा- पूरा पोर्डियम हिलने लगा था। लोग बेकाबू हो गए थे। पूरा माहौल बहुत खतरनाक हो गया था। फिर उन्होंने मुझे नीचे उतरने को कहा, उन्होंने मेरे चारों ओर एक घेरा बना लिया और उस समय, हर कोई मुझे हर जगह छू रहा था। मैंने कहा- ठीक है छू लो, क्या मिलेगा?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो में मिहिर की मां बनी थीं अपरा

जानकारी के अनुसा अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो में मिहिर की मां और तुलसी विरानी की सास सविता विरानी की भूमिका निभाई थी। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ होती थी। ये सीरियल ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और 8 साल तक चलने के बाद बंद हुआ। अब इस शो का सीजन 2, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ वापसी कर चुका है। दर्शकों से इसे भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

कौन हैं अपरा मेहता?

अपरा मेहता टीवी, फिल्म और थिएटर एक्ट्रेस हैं, जिनका करियर चार दशकों से अधिक का रह चुका है। उन्होंने लंबे समय तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में सविता मनसुख विरानी का रोल निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया था।

अपरा मेहता का चमचमाता करियर

जानकारी के अनुसार अपरा मेहता ने कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। वह 'एक महल हो सपनों का', 'सात फेरे', 'हमारी देवरानी', '​​​​जमाई राजा', 'कयामत की रात', 'अनुपमा' और 'कभी कभी इत्तेफाक' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी के अलावा, उन्होंने 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'देवदास' और 'तीस मार खान' जैसी हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+