अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी, 1000 करोड़ी एक्टर के साथ करेंगे काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और वो अपने परिवार का ध्यान रख रही हैं। लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2018 में रिलीज हुई जीरो के बाद से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं। अब खबर है कि वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट के जरिए कमबैक कर सकती हैं।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म AA22xA6 (वर्किंग टाइटल) इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार कर रहे हैं, जो जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसका आधिकारिक टाइटल अभी सामने नहीं आया है।

Anushka Sharma

स्टारकास्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। वहीं, अब अनुष्का शर्मा के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए बातचीत कर रही हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह अनुष्का की पहली तेलुगु फिल्म होगी। हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर अभी तक अनुष्का शर्मा या फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 'जीरो' के बाद अनुष्का ने अभिनय से ज्यादा प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है। उनकी झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस भी लंबे समय से चर्चा में है, लेकिन यह प्रोजेक्ट अब तक रिलीज नहीं हो पाया है।

बाकी लोगों को लेकर भी चर्चा
फिल्म AA22xA6 को लेकर अन्य कलाकारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के भी इसमें शामिल होने की अटकलें हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रश्मिका फिल्म में एक नेगेटिव रोल निभा सकती हैं। फिलहाल, इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। अनुष्का शर्मा की वापसी और फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैंस अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+