अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात
Anushka Sharma Virat Kohli Watched Dhurandhar 2: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों हर तरफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दर्शकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के स्टार्स भी इस फिल्म के दीवाने होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान खींचा है।
अनुष्का शर्मा ने 'धुरंधर 2' की जमकर की तारीफ
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'धुरंधर 2' का पोस्टर शेयर करते हुए इसे एक साहसी और शानदार सिनेमाई अनुभव बताया है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा है कि लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म को शुरुआत से अंत तक रोचक बनाए रखना आसान काम नहीं है।

अनुष्का ने कहा- 'धुरंधर 2' हर पल दर्शकों को बांधे रखती है
अनुष्का शर्मा ने अपने रिएक्शन में लिखा है- फिल्म 'धुरंधर 2' हर पल दर्शकों को बांधे रखती है और इसमें बारीकी से काम किया गया है। उन्होंने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और किरदारों की गहराई को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया है।
रणवीर सिंह को लेकर अनुष्का शर्मा ने कही बड़ी बात
-फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग से अनुष्का शर्मा खासा प्रभावित नजर आईं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने अपने किरदार को पूरी तरह समाहित कर लिया है और इसे पर्दे पर जीवंत बना दिया है। अनुष्का के मुताबिक ये एक ऐसा किरदार है जो किसी भी अभिनेता के करियर में एक बार ही मिलता है।
-इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए अन्य कलाकारों जैसे आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी, की भी खुलकर तारीफ की और उनके अभिनय को फिल्म की मजबूती बताया।
विराट कोहली ने कहा- ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ
-वहीं अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने इसे एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव बताते हुए कहा है कि फिल्म ने उन्हें हर भावनात्मक पहलू से जोड़े रखा। लंबा रनटाइम होने के बावजूद उन्हें कहीं भी बोरियत महसूस नहीं हुई।
-विराट कोहली ने खास तौर पर फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा- इस फिल्म के बाद अभिनेता एक नए मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनकी एक्टिंग दमदार थी, दिल को छू गई।
4 घंटे की फिल्म लेकिन हर पल रोमांच से भरपूर
'धुरंधर 2' अपने लंबे रनटाइम के बावजूद दर्शकों को लगातार बांधे रखने में कामयाब साबित हो रही है। फिल्म की दमदार कहानी,मजबूत अभिनय और शानदार निर्देशन ने इसे इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications