टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, निभाएंगी झूलन गोस्वामी का किरदार

मुंबई, 06 जनवरी। बॉलीवुड में क्रिकेट पर एक के बाद एक लगातार कई फिल्में बन रही हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज हुई थी, जिसमे उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। शाहिद कपूर ने भी क्रिकेट पर बनी फिल्म जर्सी की है, हालांकि उसकी रिलीज को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से टाल दिया गया है। इन सब के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट पर आधारित फिल्म में एक्टिंग करती नजर आएंगी।

झूलन के किरदार में नजर आएंगी अनुष्का

झूलन के किरदार में नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी। झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेट में दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज हैं। झूलन पर बनने वाली फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फिल्म के बारे में जानकारी दी है।

त्याग पर आधारित है फिल्म

त्याग पर आधारित है फिल्म

चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिका, यह बेहद खास कहानी है क्योंकि यह त्याग पर आधारित है। यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है, यह फिल्म दुनियाभर में महिला क्रिकेट को लेकर लोगों की आंख खोलने का काम करेगी। झूलन गोस्वामी ने क्रिकेटर बनने का फैसला लिया और देश का गौरव वैश्विक मंच पर बढ़ाने का काम किया। किसी महिला के लिए खेल में भविष्य बनाने की सोचना भी बहुत ही मुश्किल फैसला था।

भाई संग खुद हैं फिल्म की प्रोड्यूसर

भाई संग खुद हैं फिल्म की प्रोड्यूसर

फिल्म चकदा एक्सप्रेस को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्ज ने प्रोड्यूस किया है। जबकि प्रोसित रॉय फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने सोशल मीडिया की पोस्ट में लिखा, झूलन गोस्वामी का करियर बहुत ही मुश्किलों से भरा रहा, यह काफी अनिश्चित रहा लेकिन वह हमेशा देश का गौरव बढ़ाने को लेकर प्रेरित रहती थीं। उन्होंने इस सोच को तोड़न की कोशिश की कि महिलां क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं, वह क्रिकेट में अपना करियर नहीं बना सकती हैं।

झूलन और उनकी पूरी टीम को सैल्यूट

अनुष्का शर्मा ने लिखा, हम सभी को झूलन को सैल्यूट करना चाहिए, उनकी टीम के साथियों को सैल्यूट करना चाहिए, जिन्होंने भारत में क्रिकेट को इस मुकाम तक पहुंचाया। यह इन लोगों की कड़ी मेहनत और जुनून है कि जिसकी वजह से देशभर में लड़कियां इन्हें देखकर प्रेरित होती हैं। बतौर महिला मैं झूलन की कहानी सुनकर गौरव महसूस कर रही थी, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनकी जिंदगी को लोगों तक और क्रिकेट के चाहने वालों तक पहुंचाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+