'ये इतनी मोटी हो गई' लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा को मुंबई में देख फैंस के उड़े होश, किया जमकर ट्रोल
Anushka Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन में ही रह रही थीं। ऐसी खबरें थीं कि अनुष्का और विराट कोहली अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। इस बीच एक्ट्रेस लंबे समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
अनुष्का को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस की अचानक वापसी देख फैंस एक्साइटेड हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से निकलते ही पैप्स को देख अनुष्का शर्मा मुस्कुराने लगीं। इस दौरान अनुष्का अपने ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।

अनुष्का शर्मा जेट-ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पेयर की हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सनग्लास पहने हुए थे। इस लुक में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लंबे समय बाद अनुष्का को यूं मुंबई एयरपोर्ट पर अकेला देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।
मुंबई एयरपोर्ट में अनुष्का शर्मा अकेले नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ ना ही विराट कोहली थे और ही उनके दोनों बच्चे। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह फिल्म की शुटिंग के लिए भारत आई हैं। वहीं कुछ फैंस ने अनुष्का का वापसी देख उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अनुष्का शर्मा के मुंबई लौटने से जहां कुछ फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तीसरे बच्चे की तैयारी कर दी, इसीलिए भाभी मोटी लग रही हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो पहले से काफी मोटी हो गई।' एक ने लिखा, 'पैसे कमाने आ गई वापस।' एक ने कहा, 'वहां काम नहीं मिलता होगा इसलिए वापस आ गई।' एक यूजर ने लिखा, 'इनको विदेश में कोई जानता भी नहीं होगा।'
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में देखा गया था। जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। वह अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म चकदा एक्सप्रेस - क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक - के साथ वापसी करने वाली थीं। हालाँकि, नेटफ्लिक्स और अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन हाउस के बीच विवाद के बाद फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें: Anushka-Virat: बेटी वामिका के साथ लंदन में लंच करते नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications