अनुष्का शर्मा ने शेयर की कुत्तों को खाना खिलाते फेरीवाले की वीडियो, यूजर ने लिखा- छोटे लोगों का दिल...

अनुष्का शर्मा जानवरों से अथाह प्रेम करती हैं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक वीडियो शेयर की है, जिसे देखने के बाद आपको पता लग जाएगा कि वह कितनी बड़ी Animal Lover हैं।

मुंबई, 19 अगस्त। अनुष्का शर्मा जानवरों से अथाह प्रेम करती हैं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक वीडियो शेयर की है, जिसे देखने के बाद आपको पता लग जाएगा कि वह कितनी बड़ी Animal Lover हैं। उनका मानना है कि यह वीडियो इंसानों में मानवता के प्रति विश्वास पैदा करेगा। बता दें कि अनुष्का समय समय पर जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही हैं।

कुत्तों को भोजन करा रहा है फेरीवाला

कुत्तों को भोजन करा रहा है फेरीवाला

यह वीडियो मैक्सिको का है। वीडियो में एक फेरी वाला एक सुनसान सी गली में दिखाई दे रहा है। उसके कंधे पर एक टोकरी है जिसमें कुछ खाने का सामान है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उस फेरी वाले के पीछे-पीछे दो कुत्ते चले आ रहे हैं। तभी उन कुत्तों को देखकर वह फेरीवाला रुकता है और अपनी पीठ से उस खाने की टोकरी को उतारक जमीनपर रख देता है। टोकरी में से वह खाना निकालता है और कुत्तों को डाल देता है। जब एक अन्य कुत्ता वहां आता है तो वह उसे भी खाना खिलाता है।

जानवरों के अधिकारों की वकालत करती रही हैं अनुष्का

जानवरों के अधिकारों की वकालत करती रही हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा लंबे समय से जानवरों के अधिकारों की वकालत करती रही हैं। हाल ही में उनके पति विराट कोहली ने मुंबई के पास दो पशुशाला शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए अनुष्का शर्मा का धन्यवाद देता हूं, उन्होंने ही मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। अपने एक बयान में विराट कोहली के कहा, 'जानवरों की देखभाल करने से मुझे काफी खुशी मिलती है और अनुष्का इस विषय को लेकर काफी गंभीर हैं। भारत भर में आवारा जानवरों की मदद करने का उनका दृष्टिकोण वास्तव में मेरे लिए प्रेरणादायक है और जब से मैं उनसे मिला हूं, मैंने जानवरों के अधिकारों और आवारा पशुओं के लिए चिकित्सा सहायता की तत्काल आवश्यकता के बारे में और अधिक समझने की कोशिश की है। हमारे शहर के आवारा जानवरों के लिए एक सुरक्षित जगह बनाना हमारा सपना है और मुझे समान विचारधारा के लोगों के साथ काम करने में खुशी हो रही है।' अनुष्का शर्मा ने एक वेब सीरीज पाताल लोक बनाई थी, जिसमें कुत्तों से प्यार करने और उनकी देखभाल करने के बारे में दिखाया गया था। किसी व्यक्ति के चरित्र को उसके कुत्ते के प्रति स्नेह से आंकना चाहिए। सीरीज में अभिषेक बनर्जी की ये लाइन काफी हिट हुई थी।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा "Faith in humanity post." मानवता पर भरोसा करने वाला पोस्ट। उन्होंने इसके साथ एक इमोजी भी शेयर की है। वीडियो देखने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स ने भी उस आदमी की प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा- दयालु लोग ज्यादातर गरीब ही होते हैं। उनके सामने कैसी भी परिस्थितियां हों, वो अपने व्यवहार को नहीं बदलते। भगवान इस आदमी का भला करे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जिन लोगों के पास कम होता है, उनका दिल काफी बड़ा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+