अनुष्का शर्मा ने पेरिस में इस खास डिश का लिया मजा, परिणीति चोपड़ा ने कह दी ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पेरिस में क्रोइसेंत्स का लुत्फ लेते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर परिणीति चोपड़ा ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मुंबई 22 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। आए दिन अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा पेरिस में अपने परिवार के साथ वैकेशन इंजॉय कर रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस क्रोइसेंत्स का आनंद लेती हुई नजर आईं। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुद को रोक नहीं और उन्होंने अनुष्का से इस डिश को लेकर डिमांड कर दी।

पेरिस वैकेशन पर अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों भले ही बड़े पर्दे से दूर से हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस से जुड़ी रहती हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और अपनी बेटी वामिका के साथ वैकेशन के लिए पेरिस गई हुई हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने क्रोइसेंत्स खाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी इस वैकेशन को कितना इंजॉय कर रही हैं।
अनुष्का ने इस लजीज खाने का लिया स्वाद
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह सफेद रंग के बाथरोब में खिड़की पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक तरफ हाथ में एक कप पकड़ा हुआ और दूसरे हाथ से वह क्रोइसेंत्स खाती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जब पेरिस में हों तो बहुत सार क्रोइसेंत्स (croissants) खाइए'।

परिणीति चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन
जब अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों पर उनकी सहयोगी और मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की नजर पड़ी तो उन्होंने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस डिश को लंदन भेजने को कहा। परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, "मुझे कुछ लंदन भेज दो सादर धन्यवाद'। साथ ही सबा अली खान ने कमेंट कर लिखा, "आनंद लें"। इसके अलावा मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने भी लिखा, "और हमारे लिए भी कुछ खा लो।"
अनुष्का शर्मा ने मेकअप सेशल की शेयर की तस्वीरें
अनुष्का ने अपने होटल के कमरे की और भी कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें खिड़की से नज़ारा शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाल ही में एक सेट से तस्वीरें और अपने मेकअप सेशन की झलक भी साझा की। इन तस्वीरों से एक्ट्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह एक शूटिंग के लिए पेरिस आई हैं।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
वहीं अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि, साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। अब 4 साल बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications