बीच पर अनुष्का शर्मा ने बिकिनी पहने ढाया कहर, स्टनिंग तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा ऑरेंज कलर की बिकिनी में तहलका मचा रही हैं।
मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें देख उनसे नजर हटाना भी मुश्किल है। उन्होंने इन तस्वीरों में ऑरेंड कलर की बिकिनी पहनी है। उनके इस लुक ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की हॉट तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही कईं समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन, एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वैकेशन की अपनी बोल्ड तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें देखने के बाद उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।
ऑरेंज बिकिनी पहन मचाया तहलका
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ऑरेंज बिकिनी पहन कर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस ड्रेस में दो तस्वीरें शेयर की हैं एक में वो कैमरे के आगे एक प्यारी सी स्माइल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के आगे अपने जबरदस्त पोज से तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा की क्यूट स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

फैंस ने की जमकर तारीफ
अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कैप्शन में लिखा- 'ये है अपनी फोटो खुद लेने का नतीजा'। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हॉटनेस के मामले में आपके आगे कोई नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप हमेशा अपने लुक्स से सर्प्राइज करती हैं और हम आपके बहुत बड़े फैन हैं'।

अनुष्का ने कैसे मेनटेन किया फिगर?
आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें इस बात का उदाहरण है कि, प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने किस तरह खुद को मेनटेन किया है। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के बाद अपना फिगर काफी बेहतरीन तरीके से फिट रखा हुआ है।

अनुष्का की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा को आखिरी बार देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ वह नजर आई थीं। अब वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकड़ा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
