अनुष्का शर्मा को एकदम बेकार लगी अपनी तस्वीरें, तो अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक बोले-'हुडी तो ठीक है लेकिन....'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अर्जुन कपूर के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा।

मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपने अपडेट साझा करती हैं। वहीं फैंस भी उनकी फोटो का इंतजार करते हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। लेकिन इस बार उनकी फोटो से ज्यादा उनके मजेदार कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

अनुष्का शर्मा ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन के बाहर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने कई फनी अंदाज में भी पोज दिए।

कैरी किया कैजुअल लुक

अनुष्का शर्मा की ड्रेस की बात करें तो, उन्होंने ब्राउन हुडी के साथ ट्राउजर पहन रखा है। वहीं, उन्होंने ब्लैक बूट पहने हुए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा करने के लिए ब्लैक कलर के सनग्लासेस पहने हुए हैं। लेकिन उनकी तस्वीरों से ज्यादा उनका कैप्शन बेहद ही दिलचस्प है। एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में फोटोज पर कैप्शन दिया।

फोटोज पर दिया मजेदार कैप्शन

फोटोज पर दिया मजेदार कैप्शन

अनुष्का शर्मा ने कैप्शन पर लिखा, 'एक भी फोटो अच्छी नहीं लगी मुझे। तो मैंने सोचा हमेशा अच्छी फोटो डालना है ये किसने कहा? तो ये हैं मेरी ओके ओके टाइप फोटोज जो मैं ना डालती लेकिन अपनी कीमती सांस इनको खीचने मैं इस्तेमाल की है तो पोस्ट करना तो बनता है। चलो ओके बाय।'

अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

अब अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों में जहां सभी फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी उनकी तस्वीर का मजाक उड़ाते हुए एक फनी कमेंट किया। अर्जुन ने लिखा कि, 'हुडी तो अच्छी लेकिन फोटोज तो खराब है मैं सहमत हूं'। इसके आगे उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाया। तो वहीं रणवीर सिंह ने भी हंसने वाला इमोजी लगाया।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की और हाल ही में उनकी फिल्म चकदा एक्प्रेस रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को फैंस की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+