कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं अनुष्का शर्मा, इस दिन से शुरू हो रहा है समारोह
Anushka Sharma In Cannes Film Festival: अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करेंगी जहां वह ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ फिल्मों में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Anushka Sharma In Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्र्से अनुष्का शर्मा इस महीने के अंत में फ्रेंच रिवेरा जा रहा है। खबर है कि अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करेंगी जहां वह ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ फिल्मों में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस समारोह में अनुष्का की उपस्थिति की पुष्टि भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन ने की है। उन्होंने बताया है कि अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ पहुंचेंगी।
फ्रांसीसी राजदूत ने शेयर की फोटो
फ्रांसीसी राजदूत ने ट्विटर पर लिखा है- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मुलाकात सुखद रही। मैंने विराट और टीम इंडिया को आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा की यात्रा पर चर्चा भी की। राजदूत ने इस कपल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में राजदूत हल्के भूरे रंग के सूट में नजर आ रहे थे। वहीं विराट कोहली ने काली पैंट के साथ भूरे रंग की पोलो शर्ट पहनी रखी थी। अनुष्का शर्मा ब्लैक पैंट के साथ ब्लू शर्ट में नजर आ रही थीं।
A pleasure meeting @imVkohli and @AnushkaSharma!
I wished Virat & #TeamIndia all the best for the upcoming tournaments, and discussed Anushka's trip to #CannesFilmFestival.🏏 🎞️ pic.twitter.com/ex5zfzo1oZ
— Emmanuel Lenain (@E_Lenain) May 4, 2023
लोगों ने अनुष्का शर्मा को दी बधाई
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस इस बातो को जानने के बाद से ट्विटर के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस खबर को शेयर करने के लिए धन्यवाद। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ओ माइ गॉड...आईएम सो एक्साइटेड। वहीं एक फैन ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को राजा और रानी कहा है।
विराट कोहली आईपीएल में हैं बिजी
आपको बता दें कि विराट कोहली के इस महीने इंडियन प्रीमियर लीग में बिजी रहने की संभावना है क्योंकि वह फाफ डु प्लेसिस की चोट के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान बने हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है हो सकता है कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल न हो पाएं।

16 मई से शुरू होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल
आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का 76वां संस्करण आगामी 16 मई से 27 मई 2023 तक चलेगा। इससे पहले शर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, विद्या बालन और दीपिका पादुकोण जैसी हीरोइनों ने इस फेस्टिवल के लिए जूरी में काम किया है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, मल्लिका शेरावत, पूजा हेगड़े, हिना खान, तमन्ना भाटिया, अदिति राव हैदरी सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है और कई लग्जरी ब्रांड के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर चली हैं।
अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा फिल्म चकदाह एक्सप्रेस के साथ फिल्मों की दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाई है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म काला (2022) के गाने घोड़ पर सवार में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications