Anushka Sharma Net Worth: 35 साल की अनुष्का शर्मा हैं करोड़ों की मालकिन, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग
अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। उन्होंने 'जब तक है जान' और 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Anushka Sharma Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी।
अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ
अनुष्का शर्मा की गिनती सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में होती है। फिल्मी दुनिया के अमीर कलाकारों में एक्ट्रेस का नाम भी शामिल होता है। केवल फिल्मों से ही नहीं बल्कि विज्ञापन से भी एक्ट्रेस की मोटी कमाई हो जाती है। आज यानी 1 मई को उनका 35वां जन्मदिन है। इस खास पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस के कुल कितना नेटवर्थ है।
अनुष्का शर्मा एक फिल्म के करती है कितने चार्ज
अनुष्का शर्मा के कुल नेटवर्थ की बात करें तो, करीब 265 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। वहीं एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म से 10 से 12 करोड़ की फीस वसुलती है। इसके अलावा विज्ञापन से मोटी कमाई करती है। ऐड के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
अनुष्का का कार कलेक्शन
इसके अलावा एक्ट्रेस करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। उनका मुंबई में आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। जिसमें बेस्ट एलईडी हेडलाइट्स, Audi R8 V10 प्लस स्पोर्ट्स कार, जैसी शानदार हाई परफॉर्मेंस वाली कारें शामिल हैं।
एक्ट्रेस का है सिंपल लाइफस्टाइल
कहा जाता है कि, पति विराट कोहली की तुलना में अनुष्का शर्मा का लाइफस्टाइल काफी साधारण है। वह अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश करती हैं। उनको अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी बेटी को भी लाइमलाइट से अक्सर दूर रखना पसंद करती हैं।
विराट-अनुष्का की शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक एक दूसरे करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी उनके खास दोस्तों और परिवार वालों के बीच इटली में हुई थी। आज उनकी एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम वामिका है। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ अब तक तस्वीर शेयर नहीं की। फिलहाल फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications