बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड पर निकलीं Anushka Sharma, इस वजह सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस अपने बॉडी गार्ड के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आईं।

Anushka Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन आए दिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
बाइक राइड पर निकलीं अनुष्का शर्मा
मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर सवार होकर लंबी राइड पर चली जाती हैं। अब एक्ट्रेस का यह वीडियो देख फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि लग्जरी गाड़ी होने के बावजूद आखिर क्यों एक्ट्रेस को बाइक पर जाना पड़ा।
हेलमेट ना लगाने पर हुईं ट्रोल
जानकारी के मुताबिक, जुहू में पेड़ गिर जाने की वजह से पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए कार से जाना बेहद मुश्किल था इसलिए उन्होंने बॉडीगार्ड के साथ बाइक की सवारी ली और मुंबई की सड़कों में कार के बजाय बाइक पर सफर किया। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस और उनके बॉडीगार्ड ने हेलमेट नहीं लगाया था जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ना मैडम ने हेलमेट लगाया और ना ही उनके बॉडीगार्ड ने'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी सेलेब्रिटी की ओर से कोई हेलमेट गलत संदेश है'। एक ने लिखा, 'हेलमेट कहां है मैडम..आपका नहीं है लेकिन बॉडीगार्ड का कहां है।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म चक्दा एक्सप्रेस फिल्म में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications