एक साथ मस्ती कर दिखीं क्रिकेटर्स की पत्नी और गर्लफ्रेंड्स, अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
एक साथ मस्ती कर दिखीं क्रिकेटर्स की पत्नी और गर्लफ्रेंड्स, अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
मुंबई, 30 नवंबर: टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की तरह उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। क्रिकेट टूर के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से लेकर रोहित शर्मा की पत्नी, केएल राहुल की गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी सब एक साथ मस्ती करती दिखती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने कुछ हफ्ते पहले की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अथिया शेट्टी, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, सूर्यकुमार यादव की पत्नी देवीशा, दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज समेत तमान क्रिकेटर्स की पत्नी एक साथ दिखाई दे रही हैं।

टी पार्टी की है ये तस्वीर
जी हां, अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसको देखकर लगता है कि ये किसी टी-पार्टी की तस्वीर है। अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर कर थ्रोबैक लिखा है और दिल वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और सभी लोग किसी गार्डन में जमीन पर बैठे हैं और उनके बगल में टेबल पर नाश्ता रखा है।
बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दुबई की है, जब भारतीय क्रिकेटर वहां मैच खेलने गए थे। असल में इस तस्वीर को दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज ने अपने इंस्टा पर शेयर किया था। जया ने फोटो शेयर कर लिखा था, "एक शाम अच्छी तरह बिताई #टीपार्टी''

अनुष्का हाल ही विराट के साथ आई हैं मुंबई
अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मुंबई लौटी हैं। अनुष्का शर्मा विराट के साथ दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के लिए गई थीं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का बर्थडे यूएई में मनाया था। अनुष्का शर्मा जब भी मौका मिलता है, अक्सर विराट के साथ उनके क्रिकेट टूर पर जाती हैं।

मां बनने के कुछ महीनों बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा
फरवरी 2021 में बेटी वामिका को जन्म देने के बाद अनुष्का ने फिर से काम में वापसी की है। कुछ हफ्ते पहले, उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद अपने पहले फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने अलग-अलग आउटफिट में कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें से एक में, वह एक काले रंग की लैदर की शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में, वह एक काले रंग की सी-थ्रू पोशाक में बोल्ड स्लिट में दिख रही हैं।

मां बनने के अनुभव के बारे में क्या बोलीं अनुष्का
एक मैगजीन से बात करते हुए अनुष्का ने कहा था, ''मां बनने के इस अनुभव ने मुझे जो कुछ सिखाया है, वह यह है कि मैं जिंदगी को हमेशा सकारात्मक तरीके से देखूं। इसने विराट और मुझे एक साथ काफी समय बिताने का मौका दिया क्योंकि वह उस समय वह कोई मैच नहीं खेल रहे थे। अगर वह यात्रा कर रहा होता, तो मैं अपनी इस हालत में उसके साथ नहीं जा पाती। मेरा पहला ट्राइमेस्टर भयानक था, इसलिए उसने (विराट कोहली) मुझे संभाला और मेरे लिए चीयरलीडर बनकर उस दौरान रहा।''












Click it and Unblock the Notifications