टीम इंडिया-विराट कोहली को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, लोगों ने कहा- भाभी जी अपना ध्यान....
Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैंऔर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा या फिर उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तरफ से प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस कपल ने न ही इस बात को स्वीकार किया है और न ही इसका विरोध किया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम इंडिया और अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार आज क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। इसी बीच अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचीं अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट से वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा टाइट सिक्योरिटी के बीच अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची हैं। उन्होंने एक ढीला-ढाला ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। अनुष्का शर्मा पूरी सिक्योरिटी के बीच आराम से चलकर अपनी गाड़ी तक पहुंचती हैं और फिर एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो जाती हैं। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने अनुष्का शर्मा को प्रेग्नेंसी के लिए दी बधाई
लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को प्रेग्नेंसी की बधाई देते भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने अनुष्का शर्मा को ट्रैवलिंग के दौरान अपना ध्यान रखने के लिए कहा है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- भाभी जी मैच तो चलता रहेगा, आप अपना ध्यान रखो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद भी अनुष्का शर्मा का ग्लो बरकरार है।
भारत-पाकिस्तान का दमदार मैच आज
आपको बता दें कि आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मैच इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के बीच होने वाला है। ये वर्ल्ड कप मैच अहमबदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले को लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच से पहले करीब साढ़े 12 बजे बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगे जिनमें अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications