सच में बॉलीवुड छोड़ देंगी अनुष्का शर्मा? पति और बच्चों के साथ विदेश होंगी शिफ्ट, विराट कोहली ने दिया हिंट

Anushka Sharma Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। हाल ही में कपल ने अपने दूसरे बच्चे अकाय का स्वागत किया। अनुष्का की डिलीवरी लंदन में हुई थी। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि कपल जल्द ही भारत छोड़कर विदेश शिफ्ट हो सकता है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चे अकाय और वामिका को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। कपल ने भले ही अपने दोनों बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन फैंस अक्सर उनके बारे में जानने को एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि इस बीच विराट कोहली का एक दिल तोड़ देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma

दरअसल, विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बारे में बात की। जिसे सुनने के बाद उनके लाखों को बड़ा झटका लगा। इसमें वह कहते हैं कि, 'एक खिलाड़ी के रूप में, हमारे करियर की एक एक्सपायरी डेट होती है। मैं बस पीछे की ओर काम कर रहा हूं, मैं हमेशा के लिए नहीं खेल सकता। मुझे यकीन है कि तब तक मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, लेकिन एक बार जब मैं खेल लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे।'

अब विराट कोहली का इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कपल जल्द ही अपने दोनों बच्चों को लेकर विदेश में शिफ्ट हो सकता है। वामिका और अकाय की बेहतर परवरिश के लिए यूके जाकर कपल वहीं बस जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अनुष्का शर्मा अब हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी।

बता दें कि, अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। जब से उनके बेटे का जन्म हुआ है एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। इसके अलावा वह बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में नजर नहीं आती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अगर उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया तो वह एक्टिंग छोड़ देंगी। अब विराट कोहली के इस बयान के बाद सवाल उठता है कि क्या सच में अनुष्का इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुकी हैं? फिलहाल इस पर अनुष्का की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+