Anushka Sharma Pregnancy: जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं अनुष्का शर्मा! जानें कब मिलेगी ये गुड न्यूज

Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर काफी चर्चा में थीं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं है। लेकिन अब एबी डिविलियर्स ने इस पर मुहर लगा दी है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक्ट्रेस को कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया था। लेकिन अब फाइनली ये कंफर्म हो चुका है कि कपल जल्द ही गुड न्यूज देने वाला है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने शनिवार को लाइव आकर बताया कि अनुष्का दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है।

Anushka Sharma

दरअसल, एबी डिविलियर्स ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात का खुलासा किया कि विराट कोहली फिलहाल अपनी फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इसके बाद जब एक फैन ने उनसे विराट कोहली के 2 टेस्ट मैच से हटने के बारे में पूछा।

एबी डिविलियर्स ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैंने उन्हें टेक्स्ट किया था, उनसे सुना था। मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीता रहे हैं। वह ठीक हैं, वह अच्छा कर रहे हैं। हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। हम उन्हें मिस करते हैं। लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है। हमें उन्हें इस बात के लिए जज नहीं करना चाहिए।'

एबी डिविलियर्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा फिलहाल ठीक हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि ये गुड न्यूज कब देंगे। लेकिन अभी तक कपल की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, इससे पहले साल 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी के माता-पिता बने थे जिसका नाम वामिका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+