'मेट्रो...इन दिनों' का पहला गाना आते ही लोगों को सताने लगी इन दो सितारों की याद, कमी हो पाएगी पूरी?
Metro...In Dino: 11 मई 2007 को अनुराग बासु की एक फिल्म रिलीज हुई। जिसका नाम 'लाइफ इन अ...मेट्रो' था। इसे अनुराग लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को जितना पसंद किया गया, उससे ज्यादा इसके गानों को। इसके गाने आज भी सुने जाते हैं। ये चार्टबस्टर भी रहते हैं। फिल्म की कास्ट में धर्मंद्र, शिल्पा शेट्टी, शाइनी आहूजा, कोंकणा सेन शर्मा और इरफान खान अहम रोल में थे।
'लाइफ इन अ...मेट्रो' को ब्लॉकबस्टर बनाने में गानों ने भी खूब मदद की थी। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया था और इसके गाने KK यानी कृष्णकुमार कुन्नथ ने गाए थे। अब 15 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इसका नाम 'मेट्रो...इन दिनों' रखा है। मेकर्स इसे स्प्रिचुअल सीक्वल भी बता रहे हैं। 'मेट्रो...इन दिनों' भी म्यूजिकल फिल्म है। इस बार भी प्रीतम का बैंड है। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। इसे पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन फिर भी दर्शकों को दो लोगों की कमी महसूस हो रही है। वो कौन हैं हम आपको बता रहे हैं।

एक्टर इरफान खान और सिंगर केके दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं है। केके का 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था। वहीं, इरफान खान का निधन 2020 में हुआ था। इन दोनों की कमी फिल्म के मेकर्स को खल रही है। इन दोनों की कमियों को पूरा करने के लिए मेकर्स ने नए एक्टर और सिंगर को लिया है। पहले गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। खबरें हैं कि इस फिल्म के अधिकतर गाने उन्हीं ने गाए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इरफान खान की कमी को पूरी करने के लिए मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी को लिया है। कास्ट में कई सारे बदलाव हुए हैं। कहानी में भी बदलाव किए गए हैं, लेकिन प्लॉट वही है। हालांकि 'लाइफ इन अ...मेट्रो' बिली विल्डर्स की फिल्म 'द अपार्टमेंट' (1960) से कुछ हद तक इंस्पायर्ड बताई गई थी। लेकिन 'मेट्रो...इन दिनों' के बारे में ऐसी जानकारी नहीं आई है। इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले अनुराग बसु ने ही लिखे हैं। डायलॉग के लिए संदीप श्रीवास्तव और सम्राट चक्रवर्ती को लिया गया है। फिल्म में इस बार बासु ब्रदर्स की जुगबंदी भी देखने को मिलेगी। यानी फिल्म को डायरेक्ट अनुराग बासु ने किया है। वहीं, इसकी सिनेमैटोग्राफी अभिषेक बासु ने की है।
प्रीतिम का ये इंस्टा पोस्ट देखिए...
फिल्म का अभी एक ही गाना रिलीज किया गया है। जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर बज बनना शुरू हो गया है। दर्शक भी एक्साइटेड हैं। वो 4 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म 29 नवंबर 2024 को रिलीज होनी थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। 'मेट्रो...इन दिनों' की कास्ट में आदित्य रॉय कपूर, के के मेनन, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन गुप्ता, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और सास्वत चटर्जी का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications