Anupamaa Show: 'नया भी बुरा नहीं...', बदले हुए तोशू को देखकर बोले लोग लेकिन क्या अब वो बनेगा वेटर?
Anupamaa Show: टीवी के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' की कहानी में नए तोशू ने एंट्री कर ली है और उसने आते ही शो पर अपनी छाप छोड़ी है, हालांकि लोग अब भी पहले वाले तोशू यानी कि आशीष मेहरोत्रा को मिस कर रहे हैं।
लेकिन उनके फीडबैक से बिल्कुल नहीं लग रहा कि उन्हें नए तोशू से शिकायत है, शायद तोशू का किरदार इस तरह से लिखा गया है कि लोग उस किरदार को इतना पसंद करते हैं जिसके आगे ये मायने नहीं रखता है कि उसे पर्दे पर प्ले कौन कर रहा है?

शंख बजाते हुए शो में हुई तोशू की एंट्री
फिलहाल अक्षय तृतीया वाले एपीसोड में गौरव शर्मा ने शंख बजाते हुए शो में एंट्री मारी, हालांकि उनके और आशीष के लुक और अंदाज में काफी अंतर है लेकिन इसके बावजूद लोगों को नया तोशू फिलहाल तो काफी अच्छा लगा है और वो इसके लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने नए तोशू का स्वागत किया है।
'नया तोशू काफी अच्छा है लेकिन आशीष को...'
एक यूजर ने लिखा है कि 'नया तोशू काफी अच्छा है लेकिन आशीष को हम मिस कर रहे हैं'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'नया वाला भी बुरा नहीं है।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर गौरव शर्मा ही छाए हुए हैं। आपको बता दें कि गौरव शर्मा का चेहरा टीवी दर्शकों के लिए नया नहीं हैं।
आशीष मेहरोत्रा ने जीता लोगों का दिल
वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'दीया और बाती' जैसे कई शो कर चुके हैं। उनकी अदायगी इन शोज में काफी पसंद की गई है, फिलहाल वो अब अनुपमा शो का हिस्सा बन चुके हैं, देखते हैं कि वो आशीष मेहरोत्रा जैसी जगह लोगों के दिलों में बना सकते हैं कि नहीं।
अनुपमा ने बेटे को दी वेटर की नौकरी
आपको बता दें कि अनुपमा शो इस वक्त कई रोचक मोड़ स गुजर रहा है, अनुपमा अब 'स्पाइस एंड चटनी' की पार्टनर बन चुकी है और उसने अपने नालायक तोशू बेटे को अपने होटल में वेटर की नौकरी दी है। जिसे सुनते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब वो क्या अपनी मम्मी का ये ऑफर स्वीकारेगा या फिर एक गंदी चाल चलेगा, ये एक देखने वाली बात होगी।
यशदीप सर का प्यार अपना लेगी अनुपमा?
तो वहीं दूसरी ओर यशदीप सर अपनी पार्टनर अनुपमा को प्रपोज करने वाले हैं, उन्होंने अपनी ये बात अनुज कपाड़िया को भी बता दी है, जिसे सुनने के बाद अनुज के चेहरे का रंग उड़ गया है। क्या अनुपमा के मन में भी यशदीप के लिए प्यार है? क्या सच में अनुपमा अपने अनुज को भूल जाएगी?
यशदीप और अनुपमा की दोस्ती में दरार आ जाएगी?
क्या यशदीप और अनुपमा की दोस्ती में दरार आ जाएगी? अब शो और अनुपमा की लाइफ में क्या होगा? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए देखते रहिए 'अनुपमा' शो स्टार प्लस पर।












Click it and Unblock the Notifications