'अनुपमा' छोड़ने के बाद तोषू ने खोली शो की पोल-पट्टी, सीनियर एक्टर्स पर लगाए ऐसे आरोप
Gaurav Sharma On Anupamaa Cast: इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में एक बार फिर से लीप आ गया है। लीप के बाद कई ट्विस्ट और टर्न्स में आ रहे हैं। अनुपमा फिर से अनुज और आध्या से दूर हो गई है।
अनुपमा शो को लेकर हुए कई विवाद
आपको बता दें कि शो में लीप के चलते कई एक्टर्स ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। सीरियल कई सालों से फैंस को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है लेकिन पर्दे पर जितना शो को पसंद किया गया, पर्दे के पीछे शो को लेकर उतने ही विवाद सामने आए हैं।

गौरव शर्मा ने अनुपमा को कहा अलविदा
शो के लीड एक्टर्स के बीच झगड़े और कोल्ड वॉर की भी खबरें भी सामने आई हैं। इसी बीच शो में तोषू का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव शर्मा ने भी सीरियल को टाटा बाय कह दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शो में आए लीप के चलते इसे छोड़ा है।
गौरव ने शो से जुड़े कई लोगों पर लगाया आरोप
हालांकि अब गौरव शर्मा ने एक इंटरव्यू में शो के सेट पर एक्टर्स के बर्ताव पर बड़ा बयान दिया है। गौरव ने शो से जुड़े कई लोगों पर बड़ा आरोप लगाया है। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में गौरव ने कहा है- जितने भी लोग शो में पुराने हो गए हैं यानी पिछले 3-4 साल से काम कर रहे हैं, उन्होंने एक ग्रुप बनाया हुआ है। वो सब एक अपनी शेल बनाकर बैठे हैं।
सीनियर एक्टर्स को लेकर गौरव शर्मा ने कही ऐसी बात
गौरव शर्मा ने कहा- सीनियर एक्टर्स को ऐसा लगता है कि कोई भी नया एक्टर आकर उनके स्टारडम को छेड़ नहीं सकता। नया शख्स आकर उनके स्टारडम को हिला तक नहीं सकता। तो जितना हो सकता है आप इस नए एक्टर को हिला डालो। उसे असहज कर दो।
निधि शाह को लेकर गौरव शर्मा का बयान
जब गौरव से पूछा गया कि क्या यही वजह है कि धीरे-धीरे कई एक्टर्स शो छोड़ते जा रहे हैं। इस पर गौरव ने कहा- नहीं ऐसा नहीं है। अगर ऐसा है तो ये बहुत गलत बात है। गौरव ने कहा कि निधि ने शो पर्सनल कारणों के चलते छोड़ा है। वह पिछले 4 साल से एक ही शो को करके थक गई थी।
'आगे बढ़ने का समय आ गया है'
ईटाइम्स से बातचीत में गौरव शर्मा ने कहा- मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं 21 साल की बेटी के पिता का किरदार निभाने में सहज नहीं हूं। मेरी असली उम्र के मुताबिक, लीप के बाद तोषू का किरदार निभाना मेरे लिए सही नहीं है। मैंने अपनी चिंताओं को टीम के साथ शेयर किया और मैं आभारी हूं कि उन्होंने मेरी स्थिति को समझा।
मनीष नागदेव होंगे नए तोषू
जानकारी के अनुसार गौरव शर्मा की जगह अब मनीष नागदेव को शो में तोषू के किरदार के रूप में शामिल किया गया है। मनीष नागदेव ने बनूं मैं तेरी दुल्हन सीरियल में शानदार काम किया था। लोग अब उनके नए किरदार को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications