Anupamaa: अनुपमा में आएगा बड़ा ट्विस्ट, टूट जाएगा अनु का सपना, टीटू के लिए शाह हाउस से भागेगी डिंपी
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना का फेमस सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लीप के बाद से लोग इस शो के बारे में जमकर चर्चा कर रहे हैं। पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों फुलऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है।
शो में होगा बड़ा ड्रामा
आने वाले एपिसोड के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि वनराज डिंपी और पोते अंश के लिए परेशान होंगे। ऐसे में वनराज बा के साथ बैठकर अपनी परेशानियों के बारे में बात करेंगे। आने वाले एपिसोड में बहुत ड्रामा देखने को मिलेगा।

डिंपी अपने बेटे को लेकर घर से भाग जाएगी
दूसरी तरफ डिंपी अपने 5 साल के बेटे को लेकर घर से भाग जाएगी। डिंपी अनुपमा को फोन करके इस बारे में बताएगी। डिंपी बताती है कि उसने टीटू को फोन कर दिया है। इस बात को सुनकर अनुपमा घबरा जाती है। वह डिंपी को बोलती है कि तुम जहां रहो बस सेफ रहना।
वनराज को आएगा बहुत गुस्सा
वहीं वनराज को जब इस बारे में पता चलता है तो वह काफी गुस्सा हो जाता है। वनराज पहले काव्या को सुनाता है कि तुम्हारी वजह से डिंपी घर से गई है। काव्या वनराज को उल्टा जवाब देती हैं। इसके बाद बापू जी बोलते है कि वह तुम्हारी वजह से घर से गई है।
श्रुति करेगी अनुज से बात
वनराज गुस्से में अनुपमा को फोन करेंगे। अनुपमा बोलती है कि आपने इंडिया जाकर जो किया है ऐसा कोई नहीं करता है। मुझे पता नहीं है कि डिंपी कहां पर है अगर पता होता तो भी मैं आपको नहीं बताती। वहीं अमेरिका में श्रुति अनुज से शादी करने के लिए बोलेगी। साथ ही वह अपनी फीलिंग्स भी बयां करेगी।
अनुपमा का बड़ा कॉम्पटीशन
दूसरी तरफ अनुपमा का कॉम्पटीशन शुरू हो जाएगा। वह काम करेगी। वहीं शो में एक कंटेस्टेंस्ट का मिक्सर खराब हो जाएगा जिसकी वजह से सभी लोग परेशान हो जाएंगे। अनुपमा को ये देखकर ट्रॉमा हो जाएगा। अनुपमा बेहोश होकर गिर जाएगी। घर में यशदीप और बीजी अनुपमा को बताएंगे कि वह शो से बाहर हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications