Anupamaa Show Update: तोशू के बाद इस खूबसूरत कलाकार ने छोड़ा 'अनुपमा' शो? वजह है हैरान करने वाली
Parakh Madan left Anupamaa Show?: टीवी के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में इन दिनों बहुत ज्यादा दर्द देखा जा रहा है, शो में अनुपमा के साथ बहुत बुरा हो गया है। उसकी बनाई बिरयानी में Cockroach मिलने की वजह से उसका स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बंद हो गया है।
वो सड़क पर आ गई है, उससे मास्टर शेफ की ट्रॉफी छीन ली गई है, उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है, जो लोग उसे कल तक पलकों पर बिठाकर रखे थे, वो आज उससे नफरत कर रहे हैं।

वो बहुत मुश्किल हालातों से गुजर रही है, अब वो अपनी लड़ाई कैसे आगे लड़ेगी, ये एक देखने वाली बात होगी लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर ने लोगों को झटका दिया है।
शो के अहम किरदारों में से एक दीया लेकिन अब...
दरअसल शो के अहम किरदारों में से एक दीया (डांस टीचर), जो कि शो में यशदीप ढिल्लन की मित्र हैं, ने राजन शाही के हिट शो, को अलविदा कह दिया है, वैसे भी वो कई दिनों से एपीसोड में दिख भी नहीं रही थीं।
अभिनेत्री परख मदान ने छोड़ा शो अनुपमा!
बता दें कि शो में दीया का करिदार अभिनेत्री परख मदान निभा रही थीं, जिन्होंने पहली बार 'अनुपमा' के लिए यशदीप की प्यार वाली फीलिंग्स को पहचाना था। उनके और अनुपमा के कई डांस सीक्वेंस ने लोगों को इंप्रेस किया था लेकिन अब वो शो से अचानक गायब हैं, जिसके बाद ये खबर फैल गई कि उन्होंने तोशू (आशीष मल्होत्रा) की तरह ही शो छोड़ दिया है।
अनुपमा से आउट नहीं हूं बस होल्ड पर हूं: परख मदान
इस बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए परख ने कहा कि 'मैं अनुपमा से आउट नहीं हुई हैं बस मेरा करेक्टर होल्ड पर चला गया है। वैसे भी मैं इस शो में कैमियो रोल में थी जिसके लिए दर्शकों ने मुझे काफी प्यार दिया है, इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। मेरी शो में एंट्री होती है या नहीं ये शो के निर्माता और कहानी तय करेंगे, फिलहाल अभी आप शो 'अनुपमा' का लुत्फ उठाइए क्योंकि कहानी में अभी बहुत सारे रोचक पहलू आने बाकी हैं।'
'भाग्य लक्ष्मी' के लिए 'अनुपमा शो' को छोड़ा
हालांकि परख ने इतना कहकर चुप्पी साध ली लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उन्होंने 'जी टीवी' के हिट शो 'भाग्य लक्ष्मी' के लिए 'अनुपमा शो' को छोड़ा है। हाल ही में उनकी शो में एक धमाकेदार एंट्री हुई है और उनका किरदार इस शो में ग्रे-शेड वाला और अहम है इसलिए उन्होंने अपने छोटे किरदार वाले शो अनुपमा को टाटा- बॉय बॉय कर दिया है।
परख ने टीवी के कई हिट शो में काम किया है
आपको बता दें कि परख मदान टीवी-बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं, उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं में ', 'सपने सुहाने लड़कपन के'. 'कलश' , मीत: बदलेगी दुनिया जैसे शो में काम किया है। इसके अलावा वो देव.डी (2009) और जय संतोषी मां (2006) जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, वो लेफ्टिनेंट कर्नल अधिराज सिंह की पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications