'अनुपमा' शो को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बंद होने वाला है रुपाली गांगुली का सीरियल, जानें कारण

Anupamaa: टीवी का फेमस शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को लोग खूब पसंद करते हैं। सीरियल में लीप आने के बाद काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि यही वजह है कि शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है।

अनुपमा शो से जुड़ी चौंकाने वाली खबर
इस बीच अनुपमा शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपमा शो पर जल्द ही पर ताला लग सकता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। इस खबर के बारे में जानने के बाद से शो के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

anupamaa

अनुपमा के मेकर्स पर आई बड़ी मुसीबत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो अनुपमा के मेकर्स पर बड़ी मुसीबत आ गई है, जिसकी वजह से हो सकता है कि शो को बंद कर दिया जाए। दरअसल गत 14 नवंबर 2024 को अनुपमा के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया था। सीरियल के सेट पर देर रात एक लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी।

रोकी गई अनुपमा सीरियल की शूटिंग
खबर है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद अब सीरियल की शूटिंग को रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि शो के क्रू मेंबर की दर्दनाक मौत के बाद शूटिंग तो रुकी ही है साथ ही शो के डायरेक्टर राजन शाही की मुश्किलें भी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

रुपाली गांगुली ने भी क्रू मेंबर की मौत पर कुछ नहीं कहा
कहा जा रहा है कि क्रू मेंबर की मौत के बाद शो के मेकर्स ने आधी रात तक शूटिंग को जारी रखा था। इतना ही नहीं अगले दिन भी सेम शेड्यूल शुरू कर दिया गया था। इसके अलावा शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी इस दर्दनाक हादसे पर कुछ नहीं कहा था।

एआईसीडब्ल्यूए ने सीएम शिंदे को लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के मेकर्स और स्टार कास्ट के इस रवैये को देखते हुए अब ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) ने सीरियल के दिवंगत क्रू मेंबर के लिए न्याय की मांग की है। एसोसिएशन के फाउंडर और प्रेसिडेंट सुरेश गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखा है। एआईसीडब्ल्यूए ने ये भी दावा किया है कि क्रू मेंबर की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर है।

क्या होगा राजन शाही का फैसला
खबर है कि एआईसीडब्ल्यूए ने शो के क्रू मेंबर की मौत के चलते उसके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा ये भी मांग की है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक अनुपमा के सेट पर शूटिंग रोक दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+