'मुझे नफरत से प्यार...' , अनुपमा की पाखी ने क्यों कही ये बात? रातों-रात इमली गर्ल कैसे बनीं स्वीटी?
Anupamaa Actor Chandni Bhagwanani : स्टार प्लस के हिट शो 'अनुपमा' हर घर की पसंद बना हुआ है, पिछले चार सालों से इस शो को दर्शकों का भरपूर साथ मिला है, हालांकि शो की कहानी में लीप आया, शो के कलाकार भी बदल गए लेकिन दर्शको का प्यार इस डेलीसोप के प्रति नहीं बदला।
अनुपमा की स्टोरी इस वक्त पांच साल की लीप के बाद की चल रही है और इस लीप के बाद शो में नई पाखी शाह (स्वीटी)की एंट्री हुई है, जिसे दर्शकों की जमकर नफरत झेलनी पड़ रही है।

दरअसल शो में पाखी एक बहुत ही दुष्ट, झगड़ालू, स्वार्थी, बदमिजाज लड़की है, जो ना तो अपने बड़ों की रिस्पेक्ट करती है और ना ही उसे अपने पति से प्यार और बच्ची की कद्र है इसलिए इस किरदार को लोगों की नफरत झेलनी पड़ती है। हाल ही में अपने रोल के बारे में शो की पाखी यानी कि अभिनेत्री चांदनी भगवानी ने एक इंटरव्यू में खुलकर बातें की हैं।
दर्शकों की नफरत ही मेरे प्रति उनका प्यार है: चांदनी भगवानी
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए चांदनी ने कहा कि 'अगर दर्शक मेरे किरदार को देखकर गालियां दे रहे हैं या नफरत कर रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि मैं अपना काम अच्छे से कर रही हूं, दर्शकों की नफरत ही मेरे प्रति उनका प्यार है क्योंकि जो करेक्टर मैं प्ले कर रही हूं, वो नफरत के ही लायक है और इसलिए दर्शकों के रिस्पांस से मैं बहुत खुश हूं।'
चांदनी भगवानी ने ये निगेटिव शेड्स वाला रोल ही क्यों चुना?
जब उनसे पूछा गया कि आपने ये निगेटिव शेड्स वाला रोल ही क्यों चुना? तो उस पर चांदनी ने कहा कि 'पाखी का रोल बहुत ही दिलचस्प है, मुझे उसमें काफी स्कोप दिखा इसलिए मैंने 'हां' कर दी। 'अनुपमा' शो काफी लोकप्रिय है इसलिए जब टीम की ओर से पाखी के किरदार के लिए पूछा गया तो मेरे पास मना करने का कोई विकल्प नहीं था।'
मुस्कान बामने से कंपेयर करेंगे,ये नहीं सोचा?
आपको लोग मुस्कान बामने से कंपेयर करेंगे,ये नहीं सोचा? तो इस पर चांदनी ने कहा कि 'आपसे पहले जो इस रोल को प्ले करके गया है, निश्चित तौर पर लोगों के जेहन में वो होता है लेकिन मैं अपने काम से बहुत प्यार करती हूं और अपना बेस्ट इसे दिया है तो मुझे नहीं लगता कि अब लोगों के मन में कोई सवाल होगा।'
मुस्कान बामने को नहीं बनना था मां इसलिए हुई चांदनी की एंट्री
आपको बता दें कि चांदनी भगवानी टीवी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं, वो 'संजीवनी' , अमिता का अमित', 'सिंदूर की कीमत', 'संतोषी मां', 'इमली' और 'महाकाली' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
कहानी में पांच साल का लीप आया और बदल गई पाखी
उनसे पहले मुस्कान बामने शो में पाखी का रोल प्ले कर रही थीं लेकिन जब कहानी में पांच साल का लीप आया तो मुस्कान ने बच्ची की मां बनने से मना कर दिया और शो से क्वीट कर लिया, जिसके बाद चांदनी की शो में एंट्री हुई। शो में रातों रात चांदनी के आने से दर्शक थोड़े से हैरान जरूर हुए लेकिन जल्द ही चांदनी ने उन्हें अपनी कलाकारी से अपना बना लिया।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं चांदनी भगवानी
मालूम हो कि चांदनी भागवानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर स्टार्ट किया था। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार कैमरा फेस किया था। सोशल मीडिया पर भी वो बहुत लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 514K फॉलोअर्स हैं, वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, वो साल 2022 में अचीवर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications