Anupamaa Show: 'अनुज तो बस कुछ दिनों का ...', गौरव खन्ना के बारे में क्या बोल गए अनुपमा के वनराज शाह?
Anupamaa Show: टीवी का लोकप्रिय शो 'अनुपमा' लगातार चार सालों टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बना हुआ है, शो के कई कलाकार बदल चुके हैं तो कहानी में कई बार लीप आ चुका है लेकिन इसके बावजूद शो की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
अनुपमा की कहानी आज भी लोगों के दिल को छू रही है। हाल ही में शो के बारे में दिल खोलकर बात की शो के बेहद ही अहम किरदार वनराज शाह यानी कि सुधांशु पांडे ने, एक्टर की कई बातें चौंकाने वाली हैं।

सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में सुधांशु ने कहा कि 'जब 'अनुपमा' स्टार्ट हुआ तो कहानी में अनुपमा, वनराज और काव्या के ही किरदार थे, इन्हीं की कहानी पर शो आधारित था, वनराज-काव्या के अफेयर की वजह से अनुपमा के जीवन पर जो असर होता है इसी को प्लान किया गया था।'
'अनुज कपाड़िया का किरदार पहले छोटा था लेकिन...'
' इसी सीक्वेंस को लेकर कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा था और इसे ही और रोचक बनाने के लिए शो में अनुज कपाड़िया यानी कि गौरव खन्ना की एंट्री हुई थी, जो कि 26 साल से अनुपमा से एकतरफा प्रेम कर रहा था।'
लोगों ने #MAAN को बहुत प्यार दिया और अनुज अब अहम हो गया
'शो मेकर ने अनुज का करेक्टर लंबा नहीं रखा था और इस करेक्टर कि कुछ वक्त बाद विदाई होने वाली थी लेकिन इस करेक्टर ने इस कदर लोकप्रियता हासिल की, जिसे शब्दों में व्यक्त करना ही मुश्किल है और इसी कारण अनुज का किरदार लंबा और बेहद अहम हो गया, आप कह सकते हैं कि अनुज आया तो कुछ दिन के लिए था लेकिन अब वो शो का हिस्सा हो गया। लोगों ने #MAAN को इतना प्यार दिया कि अब इसके बिना स्टोरी आगे बढ़ ही नहीं सकती है।'
अनुज के आगे वनराज फीका हो गया?
तो क्या आपको लगता है कि अनुज के आगे वनराज फीका हो गया? तो इस पर एक्टर ने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है, अनुज का किरदार अपनी जगह और वनराज का करेक्टर अपनी जगह, दोनों को कंपेयर करने का सवाल ही नहीं है। दोनों की अपनी अपनी फैन फॉलोईंग है, मुझे कभी नहीं लगा कि अनुज की वजह से वनराज को साइड लाइन किया गया। दोनों ही शो का अहम पार्ट है।'
सुधांशु पांडे को गौरव खन्ना से इनसिक्योरिटी है?
सोशल मीडिया पर अक्सर कहा जाता है कि आपको गौरव खन्ना से इनसिक्योरिटी है और इसी वजह से आपकी और गौरव की नहीं बनती तो इस पर सुधांशु ने हंसते हुए कहा कि 'ये सब सिर्फ अफवाएं हैं, मैं और गौरव काफी अच्छे मित्र हैं, हमारे बीच बहुत अच्छी बॉडिंग हैं। शो में भले ही हम एक-दूसरे के विरोधी हैं लेकिन असल जिंदगी में हम अच्छे मित्र और सहयोगी हैं। लोग शो के आधार पर धारणाएं बना लेते हैं लेकिन ऐसा असल में नहीं होता है। '












Click it and Unblock the Notifications