'अनुपमा' के मृत क्रू मेंबर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, जानें कैसे हुई थी लाइटमैन की मौत

Anupamaa Show: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। पहले अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने कई आरोप लगाए थे और उसके बाद में शो के सेट पर एक भयानक हादसा हो गया था, जिसमें एक क्रू मेंबर की जान चली गई थी।

अनिल कुमार मंडल की करंट लगने से मौत
आपको बता दें कि गत 14 नवंबर 2024 को अनुपमा शो के क्रू मेंबर अनिल कुमार मंडल की करंट लगने से मौत हो गई थी। अब शो के मेकर्स ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने इस बात की पुष्टि की है।

Anupamaa Show

मृतक के पिता को 10 लाख रुपये का मुआवजा
ईटाइम्स के मुताबिक, द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा है- हमें राजन शाही के ऑफिस से सूचना मिली है कि अनिल मंडल के पिता को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा क्योंकि वह अविवाहित थे।

'गलती से लाइव वायर छू ली थी'
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार मंडल 'अनुपमा' के सेट पर कैमरा अटेंडेंट के तौर पर काम करते थे। गत 14 नवंबर 2024 को वह सेट पर मौजूद थे और तभी उन्हें जोर से बिजली का झटका लगा। उन्होंने गलती से लाइव वायर छू ली थी। अनिल की मौत के बाद सेट पर तहलका मच गया था। मौत की खबर सुन से शो की पूरी कास्ट और क्रू मैंबर्स शॉक्ड हो गए थे।

'अनिल कुमार मंडल सेट पर नए थे'
द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा है- अनिल कुमार मंडल सेट पर नए थे और इसलिए अन्य लोगों से उनकी ज्यादा बातचीत या जान-पहचान नहीं थी। वह सेट पर काम कर रहे थे और शॉर्ट सर्किट के कारण उनकी मौत हो गई। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिवार को मुआवजा मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+