Anupamaa: क्या अनुपमा को मारने की होगी साजिश? क्या अपने प्यार को बचा पाएगा अनुज? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Serial Upcoming Twist: टीवी के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। ये शो अपनी कहानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। दर्शक भी इस शो के बेहद करीब हैं और शो में आने वाले हर एक ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अनुपमा की खुशियों को लगेगी नजर
इन दिनों शो में दमदार मसाला देखने को मिल रहा है और अब ऐसा लग रहा है कि अनुपमा की खुशियों को किसी की नजर लगने वाली है। दरअसल शो में अनुपमा और अनुज के पुनर्मिलन के बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड्स में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं।

शो में फिर से आएगा जबरदस्त ट्विस्ट
अनुपमा और अनुज आखिरकार फिर से मिल गए हैं और ऐसे में फैंस खुशी से झूम रहे हैं। दोनों ने नई शुरुआत की है और अब फैंस चाहते हैं कि वह दोबारा शादी करें, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। शो में फिर से जबरदस्त ट्विस्ट आ सकता है।
तोषू और पाखी नखरे दिखाएंगे
फिलहाल शो से वनराज शाह गायब है। वहीं बिल्डर ने शाह परिवार को उनके घर से बाहर निकाल दिया है और वो लोग सड़क पर आ गए हैं। इसके बाद अनुपमा और अनुज शाह परिवार के सदस्यों को आशा भवन ले जाते हैं, लेकिन तोषू और पाखी नखरे दिखाते हैं और अनुपमा उन्हें आशा भवन से बाहर निकाल देती है।
अनुपमा से बहस करेगी डिंपी
वहीं डिंपी और डॉली को भी आशा भवन में रहना अच्छा नहीं लग रहा है। डिंपी एक शानदार जिंदगी जीना चाहती है, जबकि डॉली वापस अमेरिका जाने के बारे में सोच रही है। डिंपी, अनुपमा पर आरोप लगाती है और उससे बहस करती है। ऐसे में अनुपमा डिंपी को थप्पड़ मार देती है।
डिंपी को चांटा मारेगी अनुपमा
अनु डिंपी से कहती है कि वह नंदिता से उसके कैरेक्टर पर गलत आरोप लगाने के लिए माफी मांगे। डिंपी को लगता है कि उस पर हमला किया जा रहा है और वह अनुपमा पर हमेशा अपने परिवार के बजाय बाहरी लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाती है। वह सभी को चेतावनी भी देती है कि एक दिन अनुपमा, आशा भवन के सदस्यों के खिलाफ हो जाएगी।
डिंपी गुस्से में करेगी ड्रामा
अनुपमा का थप्पड़ पड़ते ही डिंपी गुस्से से आग बबूला हो जाती है। दूसरी तरफ तोषू और पाखी पहले से ही अनुपमा के खिलाफ हैं और उस पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हैं। उन्हें ये भी पता चल जाता है कि होटल में उनके खिलाफ अनुपमा ने ही शिकायत दर्ज कराई थी।
पाखी, तोषू और डिंपी लेंगे अनु से बदला
अब आने वाले एपिसोड्स में पाखी, तोषू और डिंपी अनुपमा के खिलाफ एकजुट होंगे और उसे रास्ते से हटाने का फैसला करेंगे। जब तीनों फिर से मिलेंगे तो अनुपमा को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उसका जीवन नर्क बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications