Anupamaa Spoiler: क्या समर के कातिल को सजा दिलवा पाएंगे अनुपमा और वनराज, सोनू के पापा ने दी ये धमकी
Anupamaa Serial Spoiler: टीवी का फेमस सीरियल अनुपमा इन दिनों टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे है। फिलहाल इस सीरियल में एक बाद एक कई ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं जो कि दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। सीरियल में इस समय लीड किरदार अनुपमा की जिंदगी में दुख का माहौल है। बेटे समर की मौत के बाद अनुपमा बिल्कुल टूट गई थी। हालांकि वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही है और अपने बेटे के कातिल को सजा दिलवाने में लगी है।
सोनू के पापा पहुंते शाह हाउस
आपको बता दें कि अनुपमा की इस लड़ाई में वनराज भी उसका साथ दे रहे हैं। दूसरी तरफ अनुज जब अनुपमा से उसका साथ निभाने की बात करता है तो अनुपमा उसे साफ मना कर देती है। वहीं जब वनराज और अनुपमा पुलिस स्टेशन जाने के लिए तैयार नजर आते हैं तो सोनू (समर का कातिल) के पिता शाह हाउस आते हैं और वनराज और अनुपमा को धमकी देते हैं।

सोनू को देख वनराज हुए आग-बबूला
जानकारी के अनुसार सोनू के पिता का नाम सुरेश राठौड़ है। सुरेश के साथ सोनू भी शाह हाउस में आता है, जिसे देखकर वनराज गुस्से से आग-बबूला हो जाता है। फिर सुरेश अनुपमा और वनराज से कहता है- मैं आप लोगों के गुस्से को समझ सकता हूं। जैसे ही मुझे पता चला कि उसने इतनी बड़ी गलती की है तो मैंने उसे दो थप्पड़ लगा दिए। वो सीधा जमीन पर जा गिरा।
सुरेश बेटे सोनू से माफी मांगने को कहता है
इसके बाद सुरेश अपने बेटे सोनू से माफी मांगने के लिए कहता है। फिर सुरेश हाथ जोड़कर माफी मांगता है और कहता है कि ये उम्र की वजह से हुआ है। इस उम्र में अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, अनुपमा और वनराज अपने बेटे के कातिल सोनू को माफ नहीं करते हैं। वो दोनों कहते हैं कि सोनू ने जो किया है वो कोई गलती नहीं है, गुनाह है।
सुरेश ने कहा- मैं अपने बेटे को कुछ नहीं होने दूंगा
इसके बाद सुरेश अनुपामा और वनराज से कहते हैं- जो कुछ भी हुआ हो, लेकिन ये है तो मेरा बेटा है और इसे मैं कुछ नहीं होने दूंगा। मुझे आप लोगों के बेटे के मरने का बहुत अफसोस है। लेकिन मैं अपने बेटे को कुछ नहीं होने दूंगा। आप लोग ये केस वापस ले लीजिए। सुरेश आगे कहता है- वो क्या है न पुलिस स्टेशन जाना, कोर्ट जाना...इस सब मैं बहुत तकलीफ होती है। आपका इतना बड़ा परिवार है आपका, सबको तकलीफ क्यों दे रहे हैं।
सुरेश ने वनराज-अनुपमा को दिया पैसे का लालच
इसके बाद सोनू का पापा सुरेश, अनुपमा और वनराज को पैसों का लालच भी दिखाता है और कहता है कि मैं बिल्डर हूं तो आपको बिल्डिंग टॉप फ्लोर दूंगा। तो क्या मैं डील पक्की समझूं? हालांकि, अनुपमा और वनराज अपने कदम पीछे नहीं हटाते हैं। दोनों कहते हैं कि वह अपने बेटे समर के कातिल को सजा दिलवाकर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications