Anupamaa: अनुपमा सीरियल में होने वाला है बड़ा धमाका, अनुज को मिलेगा शॉकिंग न्यूज, अनुपमा के साथ होगा ऐसा हादसा
Anupamaa Spoiler: टीवी का फेमस सीरियल अनुपमा लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुका है। इस समय सीरियल में काफी उथल-पुथल चल रहा है। वनराज अपने परिवार को लेकर अहमदाबाद आ गया है। वहीं अमेरिका में श्रुति को गोली लग गई है जिसके बाद अनुपमा सारा दोष अपने सिर ले रही हैं। आइए आपको बता दें कि अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिल सकता है।
अनुपमा सीरियल में आने वाला है ट्विस्ट
अनुपमा सीरियल के आने वाले एपिसोड में वनराज बच्चों की परी से बात कराने के लिए तोषू को फोन करेगा। फोन करने के बाद वनराज को शूटआउट के बारे में पता चलेगा जिसमें श्रुति घायल हो गई है। दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज श्रुति के साथ अस्पताल में मौजूद होंगे। वहीं डॉक्टर आकर दोनों को बुरी खबर सुनाएगा और कहेगा कि श्रुति का बच पाना बहुत मुश्किल है।

आध्या अस्पताल में करेगी हंगामा
इस बीच आध्या को होश आ जाएगा और वह अस्पताल में ही हंगामा करने लगेगी। वह श्रुति के साथ हुए हादसे का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराएगी। आध्या कहेगी- जब हमें आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब तो आप हमें छोड़कर चली गई थीं। अब जब हम आपके बिना रहना सीख गए हैं तो आप हमारी खुशियां छीनने आ गई हैं। अब आप श्रुति की जान तक लेना चाहती हैं।
अनुज को मिलेगी शॉकिंग खबर
आध्या गुस्से में कहेगी- अगर श्रुति को कुछ होता है तो वो भी जिंदा नहीं रहेगी और अपनी जान देगी और इसकी जिम्मेदार भी अनुपमा ही होगी। अनुपमा अपनी बेटी की ये बातें सुन इमोशनल हो जाएंगी और उसके साथ बिताए अच्छे पल उसके दिमाग में घूमने लगेंगे। ये सब होने के बाद फिर से अनुपमा और अनुज साथ बैठेंगे लेकिन डॉक्टर उन्हें एक और शॉकिंग खबर सुनाएंगे।
'श्रुति कभी भी मां नहीं बन सकती'
डॉक्टर अनुपमा और अनुज को बताएंगे कि श्रुति कभी भी मां नहीं बन सकती। ये सुनकर अनुज को काफी शॉक लगेगा। वह मन ही मन सोचेगा कि ये बात वो श्रुति को कैसे बताएगा। इधर तोषू अपनी मां का शु्क्रिया करने के बजाए उन पर गुस्सा करेगा कि वो इतनी रात तक घर क्यों नहीं लौटी हैं। लेकिन किंजल उसे समझाने की कोशिश करेगी कि परी अकेली थी अगर उसे कुछ हो जाता तो और मम्मी ने ही परी को बचाया है। लेकिन इन सबके बाद भी तोषू अनुपमा पर अनुज और उसके परिवार पर ज्यादा तव्वजो देने का आरोप लगाएगा।
अनुज की जिंदगी में लौट सकती हैं अनुपमा
दूसरी तरफ अनुज आध्या के कॉउंसिलिंग डॉक्टर के पास जाएगा और उन्हें बताएगा कि वो किसी से बात नहीं कर रही है। डॉक्टर अनुज को सलाह देंगे कि इस वक्त आध्या को परिवार के पास रहने की जरूरत है वरना हो सकता है हम आध्या को खो दें। अब ऐसे में कहा जा रहा है कि अनुपमा फिर से अनुज की जिंदगी में लौट सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications