Anupamaa Spoiler: प्रेम को घर से बाहर निकालेगी अनुपमा, नशे में शाह परिवार के बच्चों का फूटेगा गुस्सा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 8th November: टीवी सीरियल अनुपमा में रोज एक नया ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद से लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस समय अनुपमा सबके साथ दिवाली का जश्न मना रही है।

शाह परिवार अनु को सुनाएगा खरी-खोटी
अनुपमा को उसके बच्चे खूब कोसते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही प्रेम और राही के साथ नशे की धूत में सभी लोग घर पहुंचते हैं। ये देखकर अनुपमा और बाकी शाह परिवार के लोगों के होश उड़ जाते हैं। हर कोई अनुपमा और प्रेम को खूब खरी खोटी सुनाते हैं।

Anupamaa Serial Spoiler

शाह परिवार के बच्चों का फूटेगा गुस्सा
अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार के बच्चों का गुस्सा फूटेगा। परी, माही, अंश और ईशानी सभी लोग मिलकर अपने अपने मां-बाप को खूब सुनाएंगे। बा अनुपमा को कोसेगी कि उसने प्रेम पर भरोसा किया, लेकिन उसने भरोसा तोड़ दिया। अनुपमा भी प्रेम को खूब सुनाएगी।

प्रेम पर हाथ उठाने जाएगी अनुपमा
इसके बाद प्रेम अपनी बात सबके सामने रखेगा तो अनुपमा का हाथ उठ जाएगा लेकिन अनुपमा थप्पड़ मार नहीं पाएगी। वहीं किंजल परी को सुनाने लगेगी तो परी का गुस्सा फूट जाएगा। वह अपनी मां को एहसास दिलाएगी है कि कैसे उसकी मां सिर्फ उसके मोटापे पर ध्यान देती है।

पाखी को उसकी गलती का एहसास दिलाएगी ईशानी
परी किंजल को एहसास दिलाएगी कि वह अपनी बेटी के बारे में कुछ नहीं जानती। तभी ईशानी भी बोल पड़ेगी और पाखी को एहसास दिलाएगी कि कैसे वह सिर्फ अपनी मां की वजह से मॉडलिंग कर रही है। उसे मॉडलिंग जरा भी पसंद नहीं है।

शाह परिवार के लोगों का आईना दिखाएंगे बच्चे
अंश और माही भी अपनी अपनी बात सबके सामने रखेंगे। सभी बच्चे शाह परिवार के लोगों को आइना दिखाएंगे कि इस फैमिली में परिवार जैसी कोई बात नहीं है। अंश बोलेगा कि इस घर के लोग काफी कंट्रोलिंग हैं। ये सब बातें सुनकर सभी लोग शांत हो जाएंगे। इसके बाद अनुपमा बच्चों को कमरे में भेज देगी।

बा से आध्या करेगी सवाल
अनुपमा प्रेम को घर से बाहर निकालने के लिए आगे बढ़ेगी तभी आध्या घरवालों से सवाल करेगी कि कैसे वह अपने बच्चों को संभाल नहीं पा रहे हैं। अनुपमा बोलेगी कि उसने तो चार बच्चे संभाले लेकिन वह बुरी मां थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+