Anupamaa: डिंपल और टीटू की शादी में करीब आएंगे अनु-अनुज, श्रुति आएगी इंडिया, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 7th June: रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये शो टीआरपी चार्ट पर भी टॉप पर है। लोगों को भी ये सीरियल काफी पसंद आ रहा है। 'अनुपमा' सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनु और अनुज कपाड़िया, टीटू और डिंपल की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका से इंडिया आते हैं।
डिंपल-टीटू की शादी में करीब आएंगे अनु-अनुज
दूसरी तरफ वनराज डिंपल और टीटू की शादी से खुश नहीं है। फिलहाल मेहंदी की रस्म चल रही है। शाह परिवार के लोग और अनु बॉलीवुड के धुन पर मस्ती कर रहे हैं। अनुपमा के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंश जिद करता है कि वह अनुपमा की हथेली पर मेहंदी लगाएगा।

अनु के हाथों पर अनुज का नाम
इसके बाद अंश अनु के हाथों पर अनुज का नाम लिख देता है। ये देख सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। कहा जा रहा है कि डिंपल और टीटू की शादी में अनुपमा और अनुज फिर से करीब आ जाएंगे। आपको बता दें कि अनुपमा की शादी अनुज कपाड़िया से हुई थी। हालांकि, शो में पांच साल का लीप आने से पहले ही वह अलग हो गए थे।
आध्या की वजह से अलग हुए थे अनुपमा-अनुज
छोटी अनु जो अब आध्या बन गई है, की वजह से ही दोनों अलग हुए थे। हालांकि अनुपमा और अनुज दबारा अमेरिका में मिले, जब अनुपमा ने अमेरिका में लाइफ जीने के लिए स्ट्रगल किया, तो अनुज कपाड़िया कई मौकों पर उनके साथ खड़े रहे थे।
कहानी में आएगा नया मोड़
इंडिया आने से पहले अनुपमा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें बेइज्जत होना पड़ता है क्योंकि जिस रेस्तरां की वह पार्टनर थीं वह बंद हो जाता है। अनुज कपाड़िया अपराधी का पता लगाने और अनुपमा की छवि साफ करने पर तुले हुए हैं।
इंडिया जा सकती है श्रुति
फिलहाल श्रुति अमेरिका में है। वह अनुज के इंडिय से लौटने का इंतजार कर रही है ताकि दोनों शादी कर सकें। कहा जा रहा है कि शो के अपकमिंग एपिसोड में श्रुति भी अनु-अनुज को दूर करने के लिए इंडिया शादी में शामिल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications