Anupamaa Spoiler: राही को माफ कर देगी अनुपमा, राधा को ढूंढने निकलेगा प्रेम, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 7th December: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी में लीप आने के बाद से लोगों को ये सीरियल काफी पसंद आ रहा है। शो में खूब ट्लिस्ट एंड टर्न्स देखें जा रहे हैं।
खुद को कमरे में बंद कर लेती है अनुपमा
बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा खुद को कमरे में बंद कर लेती है। उसकी इस हरकत से घर के सभी लोग परेशान हो जाते हैं और उसको बाहर निकालने के लिए दरवाजा पीटते हैं। वहां पर राही के आ जाने से घर के लोग उसे भगाने लगते हैं।

माही को बचाने आएगा प्रेम
वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम को राही का साइड लेते हुए देख माही कुछ खा लेगी जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगेगी। उसे बचाने के लिए प्रेम सामने आएगा। फिर माही अपनी बहन के साथ राही को घर से बाहर निकालने का प्लान बानएगी।
कमरे में बैठकर फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा
दूसरी तरफ अनुपमा कमरे में फूट-फूटकर रोने लगेगी और अपनी मां को याद करेगी। वहीं प्रेम राही को अनु से माफी मांगने के लिए समझाएगा। प्रेम को राही के करीब देखकर माही जल जाएगी। माही प्रेम को राही के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी लेकिन वो उसकी बातों में नहीं आएगा।
गाना गाते हुए बेहोश हो जाएगी राही
प्रेम माही को राही के प्रति उसका नजरिया बदलने के लिए कहेगा। इसके बाद राही अनु के कमरे के बाहर रोते हुए गाना गाएगी। घर के सभी लोग उसके पास आ जाएंगे। बेटी का गाना सुनकर अनुपमा पिघल जाएगी और दरवाजा खोल देगी। दरवाजा खुलते ही राही बेहोश होकर गिर जाएगी।
राधा की खोज में निकलेगा प्रेम
इसके बाद राधा के लिए प्रेम नए जूते लेकर आएगा। घर में आते ही वो खुशी से राधा को बुलाने लगेगा लेकिन वो कहीं नजर नहीं आएगी। फिर माही दौड़ती हुई प्रेम के पास आकर बताएगी कि उसे तोषू भाई लेकर उसके पापा के पास चले गए हैं। ये सुनकर प्रेम काफी परेशान हो जाएगा। प्रेम भागकर राधा को ढूंढने निकलेगा।
राधा को बेचने निकलेगा उसका पिता
वहीं राधा के पिता उसे सड़क पर लेकर घूमते नजर आएंगे। वहीं प्रेम सड़क पर राधा को ढूंढेगा और परेशान होगा। दूसरी तरफ अनुपमा और राही भी बा के साथ दिखाई देंगे। उन लोगों को भी प्रेम राधा के बारे में बताएगा। फिर राधा को उसके पिता अपनी मालकिन के पास पैसों के लिए बेचते नजर आएंगे। राधा को बेचते हुए देख प्रेम हैरान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications