Anupamaa: गणेश चतुर्थी से पहले अनुपमा को प्रपोज करेगा अनुज, तोषु की लगेगी जमकर क्लास

Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th September: टीवी सीरियल अनुपमा में आजकल खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय अनुपमा मौत के मुंह से बाहर आ चुकी है। ऐसे में अनुज की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। जल्द ही अनुपमा की जिंदगी में कुछ ऐसा होगा कि सब कुछ बदल जाएगा।

शाह हाउस से गायब होगा वनराज
शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा और अनुज साथ में समय बिताते हैं। वनराज के गायब होते ही शाह हाउस में हंगामा मच जाता है। तोषु परिवार के लोगों को अपने रंग दिखाना शुरू कर देता है। तोषु दावा करता है कि उसका पिता भगोड़ा है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

शाह परिवार में हंगामा मचाएगा तोषु
तोषु की बातें परिवार के लोगों को परेशान करने लगती हैं। इसी बीच शो में एक और ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषु अपने ही परिवार में खूब हंगामा मचाएगा। तोषु खुद को शाह हाउस का मालिक बताने लगेगा।

तोषु की क्लास लगाएगी अनुपमा
वहीं तोषु की बातें सुनकर बा को सदमा लग जाएगा। तोषु शाह हाउस के लोगों पर हुक्म जमाना शुरू कर देगा। दूसरी तरफ आध्या अनुपमा को अपनी मां मानना शुरू कर देगी। जल्द ही अनुपमा को तोषु की हरकतों के बारे में पता चलेगा। अनुपमा शाह हाउस पहुंच जाएगी। अनुपमा सबसे पहले तोषु की अच्छे से क्लास लगाएगी।

गणेश चतुर्थी पर अनु को प्रपोज करेगा अनुज
तोषु की अक्ल ठिकाने लगाने के बाद अनुपमा गणेश चतुर्थी की तैयारी करेगी। इस दौरान अनुज और अनुपमा बप्पा की मूर्ती बनाएंगे। अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो अब भी खुद को अधूरा महसूस करता है। अनुज दावा करेगा कि वो अपनी पुरानी गलती को ठीक करना चाहता है।

अनुपमा और अनुज का होगा मिलन
ऐसे में अनुज अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज करेगा। अनुज की बातें सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। इसी बीच अनुज अनुपमा को मंगलसूत्र थमा देगा। ऐसा होते ही अनुपमा भी पिंघल जाएगी। अनुपमा अनुज के साथ फिर से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+