Anupamaa: करोड़ों का फ्रॉड कर फरार हुआ वनराज, मेघा को आइना दिखाएगी अनुपमा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th September: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन खूब ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में अब धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है। अनुपमा को अपनी फैमिली मिल गई है। पहले अनुज और फिर आध्या के साथ अनुपमा का मिलन हो चुका है।

बा से मिलती है अनुपमा
शो के बीते एपिसोड में अनुपमा आशा भवन लौट आई है और यहां पर उसका शानदार अंदाज में स्वागत होता है। फिर अनुमान अपने नए मिशन में लग जाती है। अनुपमा हॉस्पिटल से आते ही सबसे पहले बा से मिलती है और उन्हें बापू जी के साथ रहने के लिए बोलती है।

anupamaa

शाह हाउस में होगा नया तमाशा
शो के अपकमिंग एपिसोड में शाह हाउस में नया तमाशा होगा। वनराज शाह फ्रॉड निकलेगा। अनुपमा बा के बाद बापू जी से बात करेगी और उन्हें बा के साथ रहने के लिए बोलेगी। दूसरी तरफ शाह हाउस में भी सभी लोग बा को समझाएंगे। कुछ देर बाद शाह हाउस में सभी लोग वनराज को याद करेंगे और तोषु को वनराज को फोन करने के लिए बोला जाएगा।

वनराज को फ्रॉड बताएंगे लोग
तभी शाह हाउस में कुछ लोग घुस आएंगे और वनराज को फ्रॉड बताएंगे। ये सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। वह लोग सबको बताएंगे कि वनराज करोड़ों का फ्रॉड कर के भाग गया है और उन्हे वनराज शाह चाहिए। ये सुनकर बा भड़क जाएंगी। वो अनजान लोग घर में तोड़फोड़ करेंगे। ये सब देख शाह हाउस के लोग भड़क जाएंगे।

मेघा को आइना दिखाएगी अनुपमा
इसके बाद अनुपमा मेघा से मिलने का फैसला लेगी और अनुज के साथ उनके घर पहुंच जाएगी। तब मेघा का पति उन्हें बताएगी कि आध्या उनकी बेटी प्रिया की तरह नजर आती है और इसी वजह से मेघा ने उसे रखा हुआ था। अनुपमा मेघा से मिलेगी और उसे सच समझाएगी। अनुपमा मेघा को एहसास दिलाएगी कि आध्या उसकी बेटी है और उसने दूसरे के बच्चे को कैद करके रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+