Anupamaa: वनराज के खिलाफ जाकर टीटू संग शादी करेगी डिंपी, अनुपमा के करीब आएगा अनुज

Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th July: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। सीरियल में डिंपी और टीटू की शादी में वनराज की चाल नाकामयाब हो गई है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि वनराज जबरदस्त ड्रामे के साथ टीटू का सच सबके सामने रख देता है।

डिंपी खुद को कमरे में बंद कर लेती है
इसके बाद टीटू भी सबको अपनी सच्चाई बता देता है, जिसके बाद डिंपी खुद को कमरे में बंद कर लेती है लेकिन आखिर में सब ठीक होता है और डिंपी सोच समझकर टीटू से शादी करने का फैसला लेती है, जो वनराज को पसंद नहीं होता। इसी वजह से वह भड़क जाता है।

anupamaa serial spoiler alert

टीटू और डिंपी की होगी शादी
अब अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा टीटू और डिंपी की शादी करवाएगी। वहीं वनराज डिंपी की शादी के लिए राजी नहीं होगा और अपने रूम में चला जाएगा। अनुपमा वनराज के बिना ही टीटू और डिंपी की शादी करवा देगी। इस दौरान अनुज और अनुपमा अपनी शादी का दिन भी याद करेंगे।

अनुज-अनु अपनी शादी के दिन को याद करेंगे
अनुज मन ही मन सोचेगा कि उसकी और अनुपमा की कहानी कब पूरी होगी। शो में आगे दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में टीटू का खुले दिल के साथ स्वागत होगा। दोनों का अनुपमा गृह प्रवेश करवाएगी और फिर अनुपमा दोनों की शादी और रिश्ते को लेकर कई बातें बताएगी। फिर डिंपी और टीटू केक कट करेंगे, तब अनुज अनुपमा को अपने हाथ से केक खिलाने के लिए आगे बढ़ेगा। इसके बाद टीटू की मां वहां से चली जाएगी।

वनराज से बात करेगी अनुपमा
वहीं अनुपमा टीटू और डिंपी को वनराज के रूम के बाहर लेकर जाएगी और उसे समझाएगी लेकिन वनराज शांत नहीं होगा और टीटू डिंपी को माफ नहीं करेगा। इसके बाद टीटू और डिंपी की शादी के बाद की रस्में होंगी जिसमें सभी लोग काफी मस्ती करते नजर आएंगे।

अनुपमा को देख आध्या को आएगा गुस्सा
इस मजाक मस्ती में अनुज बार बार अनुपमा के करीब जाएगा। इस दौरान अनुज अनुपमा को साड़ी जलने से भी बचा लेगा। तब अनुपमा और अनुज एक दूसरे की आंखों में खो जाएंगे। ये सारी चीजें आध्या देख लेगी और उसे गुस्सा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+