Anupamaa: अस्पताल से घर लौटेगी अनुपमा, ऐसे किया जाएगा स्वागत, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 3rd September: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों सीरियल में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखे गए थे। फिलहाल अनुपमा मौत के मुंह से वापिस आ गई है।

चमत्कार के साथ अनुपमा में जान आ जाती है
बीते एपिसोड में डॉक्टर अनुपमा को पहले तो मरा हुआ बता देते हैं और फिर चमत्कार के साथ अनुपमा में जान आ जाती है। ये सुनकर अस्पताल में मौजूद अनुपमा के अपने लोग खुश हो जाते हैं। अनुज अनुपमा के साथ ही रहने के फैसला लेता है और आध्या अपने मां पापा से माफी मांगती है। अब अनुपमा की फैमिली पूरी हो जाती है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

मौत के मुंह से वापस आएगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा घर लौट आएगी। अनुपमा का आशा भवन में शानदार स्वागत होगा और उसे हॉस्पिटल में फेयरवेल मिलेगा। यहां पर डॉक्टर भी अनुपमा को फ्लावर देता है और उसे बताते हैं कि क्या करना है। अनुपमा धीरे धीरे ठीक हो रही होती है। अनुज, मीनू, टीटू और आध्या डांस करते हैं और बा आकर डांस करने लगती है। अनुपमा सबको देखकर बहुत खुश होती है।

आशा भवन में अनुपमा के आने की तैयारी
दूसरी तरफ बाला इंद्राजी को रोज देता है। इसके बाद अनुपमा के खाने पीने का ध्यान आध्या रखती है। आशा भवन में सब अनुपमा के आने की तैयारी करते हैं। सब लोग मिलकर रंगोली बनाते हैं। इस दौरान सब लोग हंसी मजाक करते हैं। तभी बा अनुपमा के लिए ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाकर लाती है और अपने पति हसमुख को दे देती है।

सागर और मीनू के बीच होगा रोमांस
दूसरी तरफ सागर और मीनू के बीच थोड़ा थोड़ा रोमांस होता है। बाला दोनों का ध्यान रखता है। तब तोषू उन्हें देख लेता है लेकिन पाखी उन्हें रोक लेती है। तोषू वनराज को फोन करता है जो काफी दिनों से गायब है, लेकिन ठीक से बात नहीं हो पाती। इसके बाद अनुपमा आशा भवन लौट आती है और उसका यहां पर अच्छा सा स्वागत होता है।

बा और बापू जी को एक करेगी अनुपमा
पहले बा अनुपमा को आरती उतारती है और फिर आशा भवन के लोग भी अनुपमा की आरती उतारते हैं और फिर सब डांस करते हैं। इसके बाद अब फैसला करते हैं कि अनुपमा अब कोई काम नहीं करेगी। वह नहीं सुनती तब आध्या आगे आती है और अनुपमा के सारी जिम्मेदारी लेने का फैसला लेती है। ये सुनकर अनुपमा खुश हो जाती है। अनुपमा शाह हाउस में बा से बात करने पहुंच जाती है और उन्हें गुस्सा भूलने के लिए थैंक्यू बोलती है और उन्हें बापू जी के साथ रहने के लिए मनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+